पांच-पांच बार IPL जिताने वाले को चेन्नई सुपरकिंग्स ने निकाला, जहीर खान के हेड कोच बनते ही गई गई दूसरे दिग्गज की नौकरी


होमखेलक्रिकेट

5 बार IPL जिताने वाले को CSK ने निकाला, जहीर के हेड कोच बनते ही 2 बड़े फैसले

Last Updated:

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग सेटअप को नए सिरे से तैयार करना चाहता है. यही कारण है कि स्टीफन फ्लेमिंग की जगह जहीर खान के हेड कोच बनते ही बॉलिंग और बैटिंग कोच बदल दिए गए. आठ साल से बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे दिग्गज माइक हसी की छुट्टी हो चुकी है. उनसे पहले बॉलिंग कोच एरिक सिमंस को हटाकर मोहित शर्मा पर भरोसा जताया गया था.

Top Deals Inside

5 बार IPL जिताने वाले को CSK ने निकाला, जहीर के हेड कोच बनते ही 2 बड़े फैसलेZoom

माइक हसी को बैटिंग कोच की पोजिशन से हटाया गया.

Michael Hussey CSK Batting Coach, नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ एक नहीं बल्कि पांच-पांच आईपीएल ट्रॉफी उठाने वाले दिग्गज की अब टीम से छुट्टी हो चुकी है. खबर है कि सीएसके फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइक हसी को बाय-बाय कह दिया है. इतना ही नहीं फील्डिंग कोच की नौकरी पर भी खतरा मंडरा रहा है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने हसी को अपने फैसले की औपचारिक जानकारी दे दी है. 2008 में जब आईपीएल का पहला सीजन खेला गया, हसी तब से उस टीम का हिस्सा थे हालांकि बीच में वह एकाध साल के लिए मुंबई इंडियंस गए थे, लेकिन फिर 2018 में उनकी ‘घरवापसी’ हो गई थी.

पहले बॉलिंग अब बैटिंग कोच बदला
माइक हसी को स्टीफन फ्लेमिंग के हेड कोच वाली कोचिंग स्टाफ का मजबूत स्तंभ समझा जाता था. मगर जब से जहीर खान को हेड कोच बनाया गया है, सीएसके टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ में उथल-पुथल मची हुई है. इससे पहले एरिक सिमंस को हटाकर मोहित शर्मा को बॉलिंग कोच बनाया गया था. अब बीते आठ-नौ सीजन से बैटिंग कोच की जिम्मेदारी निभा रहे माइक हसी की जगह कोई नया चेहरा देखने को मिलेगा.

जहीर खान ने बीते दिनों सीएसके के लेफ्ट आर्म पेसर्स खलील अहमद और गुरजपनीत सिंह से मुलाकात की.

क्या पर्दे के पीछे से माही चला रहे गेम?
रिपोर्ट के अनुसार, जहीर खान और मोहित शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स से जोड़ने में महेंद्र सिंह धोनी का अहम रोल रहा. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आगे भी जो बदलाव होंगे वो माही के इशारे या उनकी सलाह पर ही लिए जा सकते हैं. सीएसके के फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर का भविष्य भी खतरे में नजर आ रहा है. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी फोस्टर पिछले साल ही फ्रेंचाइजी से जुड़े थे. रिपोर्ट के मुताबिक टीम उनका कार्यकाल भी नहीं बढ़ाना चाहती और फोस्टर को इस बारे में बताया जा चुका है.

सीएसके ने हसी को बैटिंग कोच की पोजिशन से हटाया.

दो मर्तबा प्लेयर, तीन बार बतौर कोच जीता आईपीएल
माइक हसी और CSK का रिश्ता काफी पुराना था. वह 2008 में बतौर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े थे. 2009 का सीजन छोड़ने के बाद उन्होंने 2010 से 2013 तक लगातार चार सीजन में चेन्नई को दो-दो बार ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई. 2014 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद वह 2015 में फिर CSK लौटे. 2018 से बतौर बैटिंग कोच स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व वाले कोचिंग सेटअप का हिस्सा थे. हसी ने सीएसके के साथ 2010 और 2011 में बतौर प्लेयर आईपीएल जीता जबकि 2018, 2021 और 2023 में वह टीम के बैटिंग कोच थे. ऐसे में दो ट्रॉफी मैदान के अंदर से और तीन ट्रॉफी पर्दे के पीछे रहकर जिताने वाले हसी का जाना चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी में बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है.

माइकल हसी को ऑस्ट्रेलियाई टीम में 30 साल की उम्र में डेब्यू करने का मौका मिला था.

नौकरी गई, अब क्या करेंगे माइक हसी?
अपने दौर के स्टाइलिश बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहे माइक हसी उन चुनिंदा पूर्व क्रिकेटर्स में शुमार हैं, जिनके पास क्रिकेट की शानदार समझ है. कहा जा रहा है कि वह कुछ अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी के संपर्क में हैं और अगले सीजन किसी दूसरी टीम के साथ जुड़ सकते हैं. 51 साल का यह ऑस्ट्रेलियन लीजेंड कोचिंग के अलावा क्रिकेट कमेंट्री/स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग का भी जाना-पहचाना नाम है.



Source link