1000 से ज्यादा डिजाइन, 8 मीटर तक चुनरी… रांची के इस मार्केट में नवरात्रि में उमड़ रही भीड़, ₹50 से शुरू है सामान

1000 से ज्यादा डिजाइन, 8 मीटर तक चुनरी… रांची के इस मार्केट में नवरात्रि में उमड़ रही भीड़, ₹50 से शुरू है सामान


Last Updated:

Ranchi Mahavir Chowk Shopping Market: रांची के अपर बाजार स्थित महावीर चौक पर नवरात्रि के लिए 50 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की खूबसूरत चुनरियों और माता रानी के वस्त्रों का विशाल और किफायती कलेक्शन उपलब्ध है. यहां आपको नवरात्रि में काफी भीड़ दिखाई देगी. आइये जानते हैं इस मार्केट की खासियत के बारे में.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

रांची: वैसे तो नवरात्रि में बस अब 1 दिन का समय बचा है. ऐसे में अगर आपको माता रानी के लिए चुनरी खरीदना है और आपका बजट टाइट है तो फिर आ जाइए रांची के अपर बाजार स्थित महावीर चौक के पास. यहां आपको लाइन से कई सारी दुकानें देखने को मिलेंगी. और तो और यहां की सबसे खास बात यह है कि ₹50 से कलेक्शन शुरू है और ₹300 तक जाता है. मतलब यहां तो 7 से 8 मीटर तक की चुनरी आपको देखने को आसानी से मिल जाएगी. आइये जानते हैं इस मार्केट के बारे में.

यहां का कलेक्शन देखकर कहेंगे वाह!

इस मार्केट की सबसे खास बात ये है कि आपको यहां पर काफी खूबसूरत कलेक्शन देखने को मिलेगा. बैगनी कलर, पर्पल, रेड, मैरून, जिस कलर का आप चाहेंगे चुनरी वैसी आपको यहां आसानी से मिल जाएगी. यहां अलग-अलग डिजाइन में नहीं भी तो कम से कम 1000 अलग-अलग डिजाइन में आपको सिर्फ एक दुकान में ही मिल जाएगी. चुनरी स्टोर की संचालक दीपिका बताती हैं कि हमारे पास अगर 2000 चुनरी है, तो यह सारी की सारी अलग-अलग डिजाइन में है.

यहां एक चुनरी की कीमत ₹50 से शुरू हो जाती है और ₹2000 तक जाती है. अब आपके बजट के ऊपर है, आप कितने बजट तक का लेना चाहते हैं. भगवान के लिए आसन हर साइज की चुनरी 1 मीटर या 8 मीटर में भी आपको मिल जाएगी. मतलब यहां एकदम सेम डिजाइन की जैसे आप चाहेंगे आपको आसानी से मिल जाएगी.  इसके अलावा यहां की चुनरी जल्दी फटने वाली भी नहीं है.

लाइन से यहां है 10 दुकान

यहां पाएंगे तो आपको लाइन से करीबन 10 दुकान देखने को मिलेगी और हर दुकान में अलग-अलग कलेक्शन देखने को मिलेंगे. चुनरी के साथ-साथ आपको माता रानी से जुड़ी हुई हर एक चीज, गणेश भगवान के लिए खास डिजाइनर कपड़े, माता रानी के लिए वस्त्र या साड़ी. यह सारी चीज आपको साथ में ही यहां मिल जाएगी.

एक बात का ध्यान रखें कि अगर आपको भीड़ कम चाहिए तो आप सुबह 11:00 ही आ जाएं. क्योंकि, शाम के समय यहां पर आपको पैर रखने की जगह नहीं मिलने वाली है. यहां आसपास खाने के भी बढ़िया स्ट्रीट फूड के भी कई सारे विकल्प हैं, तो आप शॉपिंग के साथ खाने का भी मजा ले सकते हैं.



Source link