शारदीय नवरात्रि पर तुला राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन जातकों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, करियर में होगी तरक्की

शारदीय नवरात्रि पर तुला राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन जातकों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, करियर में होगी तरक्की


होमताजा खबरधर्म

शारदीय नवरात्रि पर बनेगा त्रिग्रही योग, 3 राशियों के चमक सकते हैं सितारे

Last Updated:

Dharam Aastha: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर को एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है. इस दिन चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे.तुला राशि में पहले से ही बुध और शुक्र मौजूद रहेंगे. ऐसे में बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति से तुला राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव तीन राशियों के जातकों के लिए अनुकूल रह सकता है. इन राशियों के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने, पारिवारिक जीवन में खुशियां आने और कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होने की संभावना है.

Top Deals Inside

अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके गोचर को विशेष महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि ग्रहों की युति से बनने वाले शुभ योग का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक सुख और करियर पर पड़ सकता है. इस बार शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर को एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है. इस दिन चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे.तुला राशि में पहले से ही बुध और शुक्र मौजूद रहेंगे. ऐसे में बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति से तुला राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव तीन राशियों के जातकों के लिए अनुकूल रह सकता है. इन राशियों के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने, पारिवारिक जीवन में खुशियां आने और कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होने की संभावना है. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, इस ग्रह योग से कर्क, धनु और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं इन तीनों राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है.

इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति चतुर्थ भाव में बनेगी. ज्योतिष में चतुर्थ भाव को सुख, संपत्ति, वाहन और पारिवारिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इस राशि के लोगों को घर-परिवार से संबंधित मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. लंबे समय से मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे जातकों को अनुकूल अवसर मिलने की संभावना है.परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं और घर में सुखद माहौल बना रह सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत भी मिल सकते हैं. जो लोग किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग एकादश भाव यानी लाभ भाव में बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह भाव आय, लाभ, इच्छाओं की पूर्ति और सामाजिक संपर्कों से जुड़ा होता है. ऐसे में इस राशि के लोगों को आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है.व्यापार से जुड़े लोगों को भी अपनी योजनाओं में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए मेहनत का लाभ मिल सकता है.

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के दसवें भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा.ज्योतिष में दसवें भाव को कर्म, प्रतिष्ठा और करियर का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है. इस कारण नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.कुछ जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है, जबकि कुछ को मनचाही जगह पर स्थानांतरण मिलने की संभावना रहेगी.



Source link