मिस्टर फैजू ने मदीना में रचाया निकाह, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं बेगम, लेडी लव का अब तक छिपा रखा नाम!

मिस्टर फैजू ने मदीना में रचाया निकाह, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं बेगम, लेडी लव का अब तक छिपा रखा नाम!


Last Updated:

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू यानी फैसल शेख दूल्हा बन गए हैं. उन्होंने मदीना में निकाह कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. फैजू ने शादी की खूबसूरत फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइझ दे दिया है. उन्होंने अपनी बेगम की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है. सफेद शेरवानी में दूल्हे राजा बने फैजू और लाल जोड़े में उनकी दुल्हन की फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी पत्नी के नाम का खुलासा नहीं किया है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. सोशल मीडिया के जरिए लोगों के दिलों में जहन बस जाने वाले मिस्टर फैजू ने शादी रचा ली है. हाल ही में फैजू की शादी की फोटोज सामने आई है. फैसल शेख ने मदीना में निकाह किया है. सोशल मीडिया पर उनकी बेगंम संग उनकी फोटो भी काफी वायरल हो रही है. लेकिन इस पोस्ट में कहीं उन्होंने अपने दुल्हन का नाम नहीं बताया है.फैंस शेयर की गई इस पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
(फोटो साभार: Instagram@mr_faisu_07)

मिस्टर फैजू ने शनिवार को अपनी शादी की अनाउंसमेंट एक पोस्ट के जरिए की है. उन्होंने अपनी पार्टनर से मदीना शरीफ (सऊदी अरब) में निकाह किया है. यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की खूबसूरत फोटो पोस्ट की है.
(फोटो साभार: Instagram@mr_faisu_07)

वायरल हो रही इन फोटोज में मिस्टर फैजू अपनी पत्नी संग नजर आ रहे हैं. उन्होंने खुद ही अपनी फोटोज शेयर की है. वायरल हो रही इन फोटोज में वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं.इसमें सबसे खास बात ये है कि उन्होंने ये शादी मदीना जैसे पाक शहर में की है. निकाह के दौरान वहां उनके साथ पूरा परिवार मौजूद रहा. (फोटो साभार: Instagram@mr_faisu_07)

Add News18 as
Preferred Source on Google

बात अगर शादी की फोटोज में उनके लुक की करें तो फैजू ने सफेद रंग की ट्रेडिशनल शेरवानी और पगड़ी पहनी. उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. लोग कमेंट में उनके लुक की दिल खोलकर तारीफ रहे हैं.(फोटो साभार: Instagram@mr_faisu_07)

दुल्हे बने लुक में वह काफी जंच रहे हैं.वहीं उनकी दुल्हन लाल और सफेद रंग के खूबसूरत जोड़े में अप्सरा सी नजर आ रही हैं. उनका लुक भी काफी बेहतरीन लग रहा है. मांग टीका और पारंपरिक लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दोनों फोटोज में भी काफी खुश नजर आ रहे है.
(फोटो साभार: Instagram@mr_faisu_07)

फैजू ने अपनी शादी के खास पलों को फैंस के साथ शेयर की है. एक फोटो में तो वह निकाह नामे पर साइन करते नजर आ रहे हैं. दूसरे फोटो में वह अपनी हमसफर के साथ खुशी के पल बिताती नजर आ रही हैं. न्यू कपल की इन फोटोज पर लोग दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
(फोटो साभार: Instagram@mr_faisu_07)

मिस्टर फैजू इन फोटोज में पहली बार अपनी दुल्हनियां की फोटोज फैंस को दिखाई है.ऐसे में फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड है कि आखिर जिससे उन्होंने निकाह किया है, वह हैं कौन उनका नाम क्या है.अपनी इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में अल्लाह का शुक्रिया अदा किया.
(फोटो साभार: Instagram@mr_faisu_07)

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखी है कि एक सपने के सच होने पर वह अल्लाह के शुक्रगुजार हैं. मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह करना और इस खास मौके को और खास बना रहा है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत को लेकर भी बात लिखी हैं. अब फैजू की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर तहका मचा रही है. फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं.
(फोटो साभार: Instagram@mr_faisu_07)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link