टेंगे-टेंगे गाकर… ₹10 में 4 समोसी बेचते हैं रीवा के सुमित सोनी, ‘कच्चा बादाम’ के जैसे वायरल हो रही रील्स

टेंगे-टेंगे गाकर… ₹10 में 4 समोसी बेचते हैं रीवा के सुमित सोनी, ‘कच्चा बादाम’ के जैसे वायरल हो रही रील्स


Last Updated:

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में सुमित कुमार सोनी अपने अनोखे अंदाज में गाना गाकर समोसी बेचते हैं. बिछिया निवासी सुमित पिछले एक साल से साइकिल पर 10 रुपये में चार समोसी बेच रहे हैं. उनकी ‘टेंगे-टेंगे’ वाली आवाज और खास चटनियों के कारण लोग उनके साथ रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

Top Deals Inside

Rewa Local Food: विंध्य क्षेत्र के सुमित कुमार सोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. वे साइकिल पर घूम-घूमकर समोसी बेचने का काम करते हैं. खास बात ये कि वे अनोखे अंदाज में गाना गाकर समोसी बेचते हैं. उनकी आवाज सुनते ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है. सुमित की इस अनूठी शैली को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लोग उनके साथ रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इंटरनेट पर उनकी लोकप्रियता की तुलना ‘कच्चा बादाम’ फेम से की जा रही है.

बिछिया के रहने वाले सुमित सोनी
सुमित कुमार सोनी रीवा के बिछिया इलाके के रहने वाले हैं. वह करीब एक साल से शहर में समोसी बेच रहे हैं. वे अपनी साइकिल पर समोसी से भरे झोले टांगकर निकलते हैं. उनकी साइकिल पर काम की पहचान बताने वाला एक बोर्ड भी लगा हुआ है. वे 10 रुपये में चार समोसी देते हैं. शहर के शिल्पी प्लाजा मार्केट के आसपास उनके समोसी की सबसे ज्यादा मांग रहती है.

खास चटनियां और ‘टेंगे-टेंगे’ वाली आवाज
सुमित के समोसी का स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है. वे समोसी के साथ ग्राहकों को खास चटनियां परोसते हैं. इनमें टमाटर की चटनी, अमचूर की चटनी और तली हुई मिर्च शामिल हैं. लोग विशेष रूप से उनके समोसी खाने पहुंचते हैं. जब वे अपनी पहचान बन चुकी ‘टेंगे-टेंगे’ वाली आवाज में गाते हैं, तो लोग आकर्षित होकर उनके पास आते हैं. अब कई लोग उन्हें ढूंढते हुए पहुंचते हैं ताकि उनके साथ रील बना सकें.

परिवार और बच्चों की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत
सुमित रोज सुबह करीब 5 बजे से रात 10 बजे तक शहर में घूम-घूमकर समोसी बेचते हैं. इस कड़ी मेहनत का मुख्य मकसद अपने परिवार का भरण-पोषण करना और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना है. वे समोसी बेचकर होने वाली कमाई से अपने परिवार की जरूरतें पूरी करते हैं. सुमित को सबसे ज्यादा खुशी तब मिलती है, जब लोग उनके इस अनोखे अंदाज को पसंद करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं.



Source link