Last Updated:
इंदौर और भोपाल मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सभी यात्रियों को टिकट पर सीधा 25% का डिस्काउंट दिया जाएगा. यह नई व्यवस्था 11 अक्टूबर से लागू होगी और 31 दिसंबर तक चलेगी.
इंदौर और भोपाल मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी
Bhopal Metro: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक नगरी इंदौर में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. त्योहारों के इस मौसम में मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए किराए में भारी छूट का ऐलान किया है. 11 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाली यह विशेष प्रमोशनल योजना 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी, जिससे दोनों शहरों के हजारों दैनिक यात्रियों की जेब का बोझ काफी हल्का होगा.
25 प्रतिशत तक का मिलेगा डिस्काउंट
नई व्यवस्था के तहत भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को टिकट पर सीधा 25% का डिस्काउंट दिया जाएगा. अगर आप मेट्रो का सफर ई-वॉलेट (E-Wallet) के जरिए टिकट बुक करके करते हैं, तो आपको बोनस और छूट मिलाकर कुल 44% तक का जबरदस्त फायदा मिलेगा.
ग्रुप टिकट के नियमों में भी फेरबदल
ग्रुप टिकट के नियमों में भी बदलाव किया गया है. पहले ग्रुप टिकट की छूट का लाभ उठाने के लिए कम से कम 8 लोगों का समूह होना जरूरी था. लेकिन अब आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नियम को बेहद आसान कर दिया गया है. अब सिर्फ 2 यात्री भी एक साथ सफर करने पर ग्रुप टिकट डिस्काउंट का लाभ उठा सकेंगे. आपको यह भी बता दें कि 20 रुपए वाले न्यूनतम किराए के सिंगल जर्नी टिकट पर यह एक्स्ट्रा छूट लागू नहीं होगी.
11 अक्टूबर से शुरू होगी नई व्यवस्था
इंदौर और भोपाल मेट्रो में 11 अक्टूबर से यह नई व्यवस्था शुरू होगी. इसके अलावा 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी. अगर आप भी भोपाल या इंदौर में मेट्रो से सफर करते हैं, तो इस शानदार ऑफर का फायदा उठाकर अपनी यात्रा को और भी किफायती बना सकते हैं.
(रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)