UP Weather : भईया! लगता है ठंड आ गई, सुबह-सुबह नोएडा-गाजियाबाद में मौसम सुहाना, आज 8 जिलों में बरसेंगे बदरा


Last Updated:

UP Aaj Ka Mausam : एक तरीके से यूपी से मानसून की विदाई हो ही चुकी है. दूसरी तरफ कई जगहों पर ठंड दस्तक देने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 8 जिलों में बदरा बरस सकते हैं. हालांकि, आईएमडी का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है.

Top Deals Inside

लगता है ठंड आ गई, सुबह-सुबह UP में मौसम सुहाना, आज 8 जिलों में बरसेंगे बदराZoom

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नोएडा-गाजियाबाद और लखनऊ समेत कई जगह आज सुबह ठंड महसूस हुई, सुबह-शाम की थोड़ी सी सर्द फील होने लगी है. लगता है बस ठंड आने ही वाली है. अगर आज मौसम की बात करें तो यूपी के 8 जिलों में 9 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट है. यहां आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है. लखनऊ में गोमती नदी में आई बाढ़ ने आफत मचा रखा है. कई जगहों पर पानी भर गया है.

यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, चंदौली और सोनभद्र में आज एक या दो जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी. प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा. कहीं कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

8 अक्टूबर को लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव समेत 6 से ज्यादा शहरों में हल्की बारिश हुई. फर्रुखाबाद में ओले गिरे. तेज हवा में कई पेड़ गिर गए. लखनऊ में गोमती नदी अब भी उफान पर है. जलस्तर आज 11वें दिन भी बढ़ रहा है. पलासियो मॉल टापू बन गया है. अगल-बगल की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है.  इकाना स्टेडियम और आपदा प्रबंधन दफ्तर तक पानी पहुंच गया है. IIIT परिसर भी जलमग्न है. इसके चलते संस्थान को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि यूपी के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. इसके चलते मौसम बदला है.

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचण बना हुा है. जिसके चलते छिटपुट बारिश हो रही है. आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की-फुल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती हैं. इन जिलों में IMD ने कोई अलग से भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी हैं. 11 अक्टूबर तक प्रदेश में कही मौसम शुष्क तो कहीं-कहीं बारिश का मौसम रहने का अनुमान हैं.



Source link