shani nakshatra gochar 2026 lucky rashifal vakri shani transit in uttara bhadrapada nakshatra | वक्री शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर, वृष, सिंह


होमराशि

शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को हर क्षेत्र में होगा फायदा

Last Updated:

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनिदेव 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं और इस नक्षत्र में लगभग 122 दिन तक रहेंगे. शनि का नक्षत्र गोचर वृषभ, सिंह समेत 5 राशियों को लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. इन राशियों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा. आइए जानते हैं शनि का नक्षत्र गोचर किन किन राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है…

Top Deals Inside

शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को हर क्षेत्र में होगा फायदाZoom

Shani Transit In Uttara Bhadrapada Nakshatra: शनि देव 9 अक्टूबर 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं और वह इस नक्षत्र में 8 फरवरी 2027 तक यानी लगभग 122 दिन तक रहने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि फिलहाल वक्री अवस्था यानी उल्टी दिशा में चल रहे हैं और उल्टी दिशा में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र गोचर कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं, ऐसे में खुद के नक्षत्र में गोचर वृषभ, सिंह समेत 5 राशियों के लिए बेहद फलदायी माना जा रहा है. इन राशियों को ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी और कई कार्य जो काफी समय से अटके हुए थे, वे भी आसानी से पूरे हो जाएंगे. आइए जानते हैं वक्री शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…

शनि नक्षत्र परिवर्तन का वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर आर्थिक मामलों में अनुकूल परिणाम दे सकता है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और ऑफिस में अधिकारियों के साथ भी संबंध मजबूत होंगे. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो शनिदेव की कृपा से दूर हो जाएगी और सभी के साथ संबंध अच्छे होंगे. साथ ही जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा. इस अवधि में आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और आपको करियर की शुरुआत करने का मौका भी मिलेगा.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो शनिदेव की कृपा से इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं, इसमें आपके दोस्त भी मदद करेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और पुराने कर्जों से भी आपको मुक्ति मिलेगी.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन भाग्य का साथ दिलाने वाला माना जा सकता है. शनिदेव की कृपा से सिंह राशि वालों के पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे जरूरी निर्णय आसानी से ले पाने की स्थिति में होंगे. परिजनों की सेहत में आपको इस अवधि में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आप राहत की सांस ले पाएंगे. अगर आपका बिजनेस काफी समय से अच्छा नहीं चल रहा है तो शनिदेव की कृपा से इस अवधि में आप काफी फलेंगे फूलेंगे. लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं और कारोबार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का तुला राशि पर प्रभाव
शनि के नक्षत्र परिवरिवर्तन से तुला राशि वालों को अगले 122 दिनों के दौरान धन और करियर से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. शनिदेव की कृपा से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आपकी सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी. खुद का बिजनेस कर रहे जातकों पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी और आर्थिक लाभ के संयोग बनेंगे. तुला राशि वालों की इस अवधि में धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी और संपत्ति में इजाफा होने के योग भी बन रहे हैं. इस अवधि में परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने से काफी उत्साह बना रहेगा.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर मेहनत का फल दिलाने वाला साबित हो सकता है. इस अवधि में नौकरी में नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं और व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ हो सकता है. अगर आप काफी समय से समस्याओं में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको राहत मिल सकती है. मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ पुराने कर्ज को कम करने में भी मदद मिल सकती है. साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.



Source link