Recipe: कम तेल-मसाले में बनाएं बुंदेलखंडी कद्दू की सब्जी, पूरी के साथ खाते ही कहेंगे वाह

Recipe: कम तेल-मसाले में बनाएं बुंदेलखंडी कद्दू की सब्जी, पूरी के साथ खाते ही कहेंगे वाह


Last Updated:

Bundelkhand Pumpkin Recipe: बुंदेलखंड की स्पेशल कद्दू की सब्जी कम तेल और मसालों में तैयार की जाती है जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.

Top Deals Inside

Bundelkhand Pumpkin Recipe: बुंदेलखंड केवल अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए ही नहीं जाना जाता है बल्कि यहां का खान-पान और भी ज्यादा फेमस है. कई इस तरह की चीज हैं जो बुंदेलखंड से निकलकर देश दुनिया में अपनी पहचान रखती हैं. लेकिन आज फास्ट फूड के जमाने में लोग तेल और मसाले वाले चीजों को खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं कहीं ना कहीं यह उनके सेहत के लिए नुकसान पहुंच रहे हैं. ऐसे में जो लोग कम तेल और मसाला वाली नई-नई दिशा बनाकर खाना पसंद करते हैं. उनके लिए हम कम तेल मसाला वाली बुंदेलखंड स्पेशल कद्दू की सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं.

कद्दू की सब्जी अगर कोई बनना चाहता है तो सबसे पहले उसे मीठे वाले कद्दू की जरूरत होगी. फिर इसमें जरूरत के अनुसार गुड को भी ऐड किया जा सकता है. इसमें तेल, नमक, मिर्च, जीरा, हल्दी, मिर्ची, धनिया, टेस्टी नमक गरम मसाला की जरूरत पड़ेगी.

स्पेशल कद्दू की सब्जी की रेसिपी
रेसिपी को लेकर द्रोपती बाई बताती है कि हमारे पास जो कद्दू होता है. सबसे पहले उसकी छिलाई करती है चाकू या हंसिया से छोटे-छोटे टुकड़े करते हैं. फिर इनको साफ पानी में धोते हैं. इसके बाद चूल्हे की धीमी आंच में कढ़ाई रखकर झोंका लगाने के लिए तेल और मसाले डालते हैं. जब हमारा झोंका तैयार हो जाता है तो कद्दू के इन टुकड़ों को कढ़ाई में डाल देते हैं साथ में गुड को भी मिलाया जाता है. फिर ऊपर से पानी डालते हैं किसी बर्तन से ढक कर इसको लगभग आधा घंटे के लिए धीमी आंच पर छोड़ दिया जाता है. इस तरह से हमारी सब्जी तैयार होती है फिर ऊपर से धनिया पत्ती को डालते हैं जिससे इसका टेस्ट और भी अधिक बढ़ जाता है.

फिर इस कद्दू की सब्जी को थाली में परोस कर अगर पुरी के साथ खाया जाए तो फिर उसका मजा ही कुछ और होता है. सब्जी इतनी टेस्टी होती है कि खाते ही आप वाह कह उठेंगे. खास बात यह है कि इस सब्जी में बहुत कम ही तेल और मसाले का उपयोग किया जाता है, जिससे हमारी सेहत पर इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, जबकि डॉक्टर के अनुसार मीठे कद्दू में विटामिन ए होता है जो हमारी आंखों और त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, विटामिन B1 ऊर्जा के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है, फोलेट (B9) कोशिकाओं के निर्माण और रक्त निर्माण में उपयोगी होता हैं, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.



Source link