Rajasthan Aaj ka Mauam: राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, बीकानेर-चुरू सहित 6 जिलों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Rajasthan Aaj ka Mauam: राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, बीकानेर-चुरू सहित 6 जिलों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल


जयपुर. राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी दिन में गर्मी का असर बना हुआ है. प्रदेश में 8 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा और पिलानी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, अब उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं. वहीं, 9 अक्टूबर यानी आज राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. फिलहाल दिन में गर्मी और रात में अपेक्षाकृत ठंडक का दौर जारी है. आईएमडी के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

जिसके चलते दिन की गर्मी से कुछ राहत मिलने और रात में ठंडक बढ़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 और 11 अक्टूबर को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में बादल छाने, मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
राजस्थान में 9 अक्टूबर को मौसम शष्क रहने का अनुमान है

9 अक्टूबर को पूरे राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश, आंधी या गरज-चमक को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर सहित प्रमुख शहरों में बारिश की संभावना नहीं है. पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है. दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो सकती है.

10-11 अक्टूबर को इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 10 और 11 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम में बदलाव का असर मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है. हालांकि, प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान नहीं है. जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.
जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग में मौसम शुष्क रह सकता है.

13-14 अक्टूबर को भी हल्की बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक 13 और 14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 16 से 22 अक्टूबर के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है. यानी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बारिश की गतिविधियां सीमित इलाकों तक रहने का अनुमान है.



Source link