Public Opinion | Jaipur-Delhi Train Cancelled | दिल्ली जाने के लिए 2 महीने पहले बुक कराया था टिकट, आज अचानक ट्रेन रद्द कर दी


Last Updated:

Public Reaction On Railway Ticket Cancellation And Train Cancellation: जयपुर रेलवे स्टेशन पर 9 अक्टूबर को उस समय यात्री परेशान नजर आए, जब उन्हें अपनी ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली. कई लोगों ने महीनों पहले टिकट बुक कराया था, लेकिन आखिरी समय में सफर का प्लान बदलना पड़ा. कुछ यात्री अब दिल्ली और दूसरे शहरों तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का विकल्प तलाश रहे हैं. उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार परिचालन संबंधी कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को कुल 13 रेल सेवाएं रद्द की गई हैं. इस बदलाव से दिल्ली, उदयपुर, श्रीगंगानगर, हिसार और आसपास के मार्गों के यात्रियों पर असर पड़ा है. यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.

Top Deals Inside

2 महीने पहले बुक कराया था टिकट, आज अचानक ट्रेन रद्द कर दी, अब कैसे जाएं? Zoom

जयपुर में 13 ट्रेनें रद्द, अचानक बदलाव से यात्री परेशान.

जयपुर. दो महीने पहले टिकट बुक कराया. सफर की तैयारी भी कर ली. लेकिन जाने वाले दिन पता चला कि ट्रेन ही रद्द हो गई. अब दिल्ली कैसे पहुंचेंगे और आगे का सफर कैसे पूरा होगा? यह हाल है जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का. जयपुर रेलवे स्टेशन पर 9 अक्टूबर को कुछ ऐसे ही सवालों के साथ यात्री परेशान नजर आए. दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे लोगों को अचानक ट्रेन रद्द होने से अपनी यात्रा का प्लान बदलना पड़ा. कुछ लोग अब सड़क रास्ते से जाने की तैयारी में जुट गए.

दरअसल, दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले रेल सेवाओं में बदलाव किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को परिचालन संबंधी कारणों से 13 रेल सेवाएं रद्द करने की जानकारी दी है. इनमें दिल्ली और आसपास के स्टेशनों से जुड़ी ट्रेनें भी शामिल हैं. ऐसे में जो लोग पहले से तैयारी किए थे उन्हें बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
दो महीने पहले टिकट कराया, अब रास्ता तलाश रहे यात्री
जयपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने बताया कि उसने बरेली जाने के लिए करीब दो महीने पहले टिकट बुक कराया था. उसका सफर दिल्ली के रास्ते होना था, लेकिन अब ट्रेन रद्द होने से परेशानी खड़ी हो गई है. इतने पहले टिकट कराने के बाद भी आखिरी समय में सफर का पूरा प्लान बदलना पड़ रहा है. इसी तरह एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था. यहां ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा. अब वे सड़क मार्ग से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं.

ग्राउंड जीरो पर यात्रियों ने क्या बताया
यात्रियों का कहना है कि जब टिकट पहले से बुक था तो ट्रेन रद्द होने की जानकारी समय पर मिलनी चाहिए, ताकि वे आने-जाने का दूसरा इंतजाम कर सकें. अचानक ट्रेन रद्द होने से न सिर्फ सफर प्रभावित होता है, बल्कि आगे की योजना भी बिगड़ जाती है. लोग रेलवे प्रशासन के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये से काफी आहत हैं.

जयपुर स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़, सुरक्षा कड़ी
ट्रेनों के रद्द होने के बाद जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई. इस बीच स्टेशन पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई. स्टेशन में प्रवेश करने वाले यात्रियों के टिकट देखे जा रहे हैं और जांच के बाद ही एंट्री दी जा रही है. स्टेशन पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं. यात्रियों की जांच की जा रही है, ताकि व्यवस्था बनी रहे. अचानक हुए बदलाव के कारण लोग अपनी ट्रेन की जानकारी लेने और आगे के सफर का विकल्प तलाशने में जुटे नजर आए.

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 13 रेल सेवाएं रद्द कीं
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, परिचालन संबंधी कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को कुल 13 रेल सेवाएं रद्द रहेंगी.

रद्द की गई रेल सेवाओं में ये ट्रेनें शामिल हैं:

  1. गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलकब्रिज, 10 अक्टूबर को सिरसा से रवाना होने वाली ट्रेन.
  2. गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन, 9 अक्टूबर को उदयपुर से रवाना होने वाली ट्रेन.
  3. गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी, 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली ट्रेन.
  4. गाड़ी संख्या 14727 श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज, 9 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से रवाना होने वाली ट्रेन.
  5. गाड़ी संख्या 14738 तिलकब्रिज-भिवानी, 10 अक्टूबर को तिलकब्रिज से रवाना होने वाली ट्रेन.
  6. गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलकब्रिज, 10 अक्टूबर को भिवानी से रवाना होने वाली ट्रेन.
  7. गाड़ी संख्या 14728 तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर, 10 अक्टूबर को तिलकब्रिज से रवाना होने वाली ट्रेन.
  8. गाड़ी संख्या 74004 रेवाड़ी-दिल्ली, 10 अक्टूबर को रेवाड़ी से रवाना होने वाली ट्रेन.
  9. गाड़ी संख्या 54414 रेवाड़ी-दिल्ली, 10 अक्टूबर को रेवाड़ी से रवाना होने वाली ट्रेन.
  10. गाड़ी संख्या 54421 दिल्ली-रेवाड़ी, 10 अक्टूबर को दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेन.
  11. गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली, 10 अक्टूबर को हिसार से रवाना होने वाली ट्रेन.
  12. गाड़ी संख्या 54424 हिसार-नई दिल्ली, 10 अक्टूबर को हिसार से रवाना होने वाली ट्रेन.
  13. गाड़ी संख्या 54423 नई दिल्ली-हिसार, 10 अक्टूबर को नई दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेन.

यात्रियों की परेशानी, अब दूसरे साधनों का सहारा
ट्रेन रद्द होने से उन यात्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है, जिन्होंने पहले से टिकट बुक कराए थे और सफर के लिए छुट्टी, होटल या दूसरे जरूरी इंतजाम कर रखे थे. कुछ यात्रियों को अब सड़क मार्ग से जाने का विकल्प देखना पड़ रहा है. रेलवे ने रद्द की गई सेवाओं के पीछे परिचालन संबंधी कारण बताए हैं. ऐसे में यात्रियों के लिए जरूरी है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर और चलने की स्थिति जांच लें. अचानक हुए बदलाव के बीच यात्री यही उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें समय पर सही जानकारी मिल जाए, ताकि वे बिना ज्यादा परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें.



Source link