House in Mumbai : घर खरीदा तब हरियाली थी, आज दिख रहा उजाड़ जैसा नजारा, मुंबई वालों ने शेयर की दर्दनाक तस्वीर


Last Updated:

Data Center vs Resident : मुंबई के पास थाणे में अमेजन अपना सबसे बड़ा डाटा सेंटर बना रहा है. इसके आसपास रहने वालों ने इस प्रोजेक्ट का विरोध करना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि जब उन्होंने यहां मकान खरीदा था, तो आसपास काफी हरियाली थी लेकिन अब यह जमीन उजाड़ दिख रही है. इसकी वजह अमेजन का डाटा सेंटर है, जिसने आसपास की हरियाली को खत्म करके अपना प्रोजेक्ट शुरू किया है. आसपास के लोगों ने शिकायत की है कि प्रोजेक्ट की वजह से उनकी सुविधाओं पर दिक्कतें आ सकती हैं.

Top Deals Inside

घर खरीदा तब हरियाली थी, आज दिख रहा उजाड़ नजारा, मुंबई वालों ने शेयर की तस्वीर Zoom

मुंबई के थाणे में अमेजन ने 21 अरब डॉलर का डाटा सेंटर बनाना शुरू किया है.

नई दिल्ली. जब आप घर खरीदने जाते हैं तो किन चीजों पर खास जोर होता है. हरियाली और सुविधाएं. यह दोनों आदमी की ऐसी मूलभूत जरूरते हैं, जिनके बिना किसी जगह पर लंबे समय तक सुकून से रहना संभव नहीं है. मुंबई निवासियों ने भी हरियाली की तलाश में लाखों रुपये खच करके अपना घर खरीदा था, लेकिन आज इन घरों के आसपास अमेजन ने डाटा सेंटर बनाना शुरू कर दिया है. डाटा सेंटर बनाने के लिए कंपनी ने आसपास की हरियाली को उजाड़ दिया और इलाका पूरी तरह वीरान हो गया. ऐसे ही एक घर के मालिक तुषार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना दर्द बयां करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं.

मुंबई के पास थाणे के रहने वाले तुषार शेट्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रीन व्यू के लिए ही 21वें फ्लोर पर फ्लैट खरीदा था, लेकिन आज यह जगह वीरान हो चुकी है. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपना डाटा सेंटर बनाने के लिए पूरी जगह को उजाड़ दिया है और यहां पेड़ -पौधों का नामोनिशान नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर मुझे यह पता होता तो इस जगह पर कतई घर खरीदने का फैसला नहीं करते. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि अमेजन मुंबई के पास अपना सबसे बड़ा डाटा सेंटर पार्क स्थापित करने जा रहा है.



Source link