न्यूजीलैंड को करारा झटका, भारत का सामना करने से पहले ही दो-दो खिलाड़ी बाहर
Last Updated:
IND vs NZ T20 series: मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स इंजर्ड होकर भारत के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है. चैपमैन बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं तो फाउल्क्स को कूल्हे में चोट लगी है. दोनों की जगह जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
मार्क चैपमैन को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला.
क्यों बाहर हुए चैपमैन और फाउल्क्स?
बाएं हाथ के बल्लेबाज चैपमैन पिछले महीने यूरोपीय टी-20 लीग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके बाएं पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. तेज गेंदबाज फाउल्क्स के दाहिने कूल्हे में हाल ही में कैंटरबरी में अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी.
वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं चैपमैन
चैपमैन ने अब तक 113 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. यह 32 वर्षीय बल्लेबाज भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकता है, लेकिन फाउल्क्स की वापसी की कोई निश्चित समयसीमा नहीं है.
क्लार्कसन और टिकनर चुने गए रिप्लेसमेंट
ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को इन दोनों खिलाड़ियों के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने स्वीकार किया कि टी-20 सीरीज से पहले दो प्रमुख खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है. वॉल्टर ने कहा:
मार्क और जैक के लिए मुझे बहुत दुख है और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमें खुशी है कि हम जोश और ब्लेयर की विशेषज्ञता का फायदा उठा सकते हैं. यह दोनों खिलाड़ी इस सीरीज में खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं.
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टी-20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर.