Last Updated:
JIO IPO Price : रिलायंस जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर को बाजार में उतारे जाने का अनुमान है. कंपनी के सूत्रों ने कहा है कि इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 1,100 रुपये के आसपास हो सकता है. आईपीओ 28 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होने की संभावना है.
जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर को लॉन्च होने की संभावना है.
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने आईपीओ पर बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इसी महीने आने वाले उसके आईपीओ में शेयर प्राइस 1,100 रुपये के आसपास होगा. अनुमान है कि कंपनी 21 अक्टूबर को अपना आईपीओ शेयर बाजार में उतारेगी और महीने के आखिर तक उसका स्टॉक लिस्ट भी हो जाएगा. आईपीओ के लिए कंपनी का वैल्यूएशन 10 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताया जा रहा है.
जियो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने आईपीओ के जरिये 30 हजार करोड़ से भी ज्यादा की रकम जुटाने की योजना बनाई है. इसके लिए जियो प्लेटफॉर्म ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये के बीच तय किया है. जियो प्लेटफॉर्म का आने वाला आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है. ब्लूमबर्ग का कहना है कि इस आईपीओ के जरिये कंपनी ने 30.2 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी.
कब आएगा कंपनी का आईपीओ
रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस देने वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म ने अपने आईपीओ को 21 अक्टूबर को उतारने का प्लान बनाया है और इसका सब्सक्रिप्शन दो दिनों तक यानी 23 मई तक चलेगा. आईपीओ को बाजार में उतारने से पहले एंकर निवेशकों के लिए 19 अक्टूबर को ही सब्सक्रिप्शन खुल जाएगा. अनुमान है कि इसके शेयर 28 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट हो जाएंगे और इसमें ट्रेडिंग भी शुरू हो जाएगी.