Last Updated:
Fake Government Job Scam Goa: सरकारी नौकरी के लिए 27 लाख दिए और सीधे कमिश्नर की कुर्सी पर जाकर बैठ गया शख्स! गोवा से जुड़ा यह मजेदार और हैरान करने वाला मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जानिए कैसे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ और आप इससे कैसे बच सकते हैं.
Fake Government Job Scam Goa: गोवा में एक युवक 27 लाख रुपये देकर फर्जी अफसर बन गया (Representative Image- AI)
नई दिल्ली (Fake Government Job Scam Goa). नौकरी की चाहत में लोग अक्सर बहुत बेताब हो जाते हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कई बार वे शॉर्टकट के चक्कर में अपनी गाढ़ी कमाई और इज्जत को दांव पर लगा देते हैं. सरकारी नौकरी का क्रेज हमारे देश में ऐसा है कि लोग इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. हाल ही में गोवा से हैरान करने वाला ऐसा फिल्मी किस्सा आया है, जिसे सुनकर आप सिर पकड़ लेंगे. एक शख्स ने सरकारी नौकरी के लिए 27 लाख रुपये लुटा दिए. लेकिन उसके बाद जो हुआ, वह किसी कॉमेडी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा लगता है.
फर्जीवाड़े का पूरा मामला क्या था?
फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कैसे हुआ?
गोवा ऑफिस के कुछ कर्मचारियों ने तुरंत सीनियर अधिकारियों से क्रॉस-चेक किया. अधिकारियों ने स्पष्ट बताया कि सरकार की तरफ से कोई नियुक्ति आदेश जारी ही नहीं हुआ है. बस फिर क्या था! विभाग ने बिना देर किए पणजी पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनोज को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर लिया. अब पुलिस उस ‘अजीत शंखवलकर’ की तलाश कर रही है जिसने 27 लाख रुपये लेकर यह खतरनाक खेल खेला था.
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो फर्जीवाड़े से कैसे बचें?
इस घटना से इतना तो साफ है कि नौकरी के बाजार में ठगों का जाल कितना फैला हुआ है. अगर आप या आपका कोई जानने वाला सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है तो इन बातों का खास ध्यान रखें:
- रिश्वत देकर नौकरी नहीं मिलती: कोई भी बिचौलिया या एजेंट पैसे लेकर सरकारी कुर्सी नहीं दिला सकता. सरकारी नौकरी हमेशा यूपीएससी, एसएससी या राज्य लोक सेवा आयोग जैसी परीक्षाओं के जरिए ही मिलती है.
- ऑर्डर चेक करें: अगर आपको कोई नियुक्ति पत्र मिलता है तो संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उसकी पुष्टि जरूर करें.
- अचानक कुर्सी पर कब्जा करने से बचें: कोई भी जेन्युइन डिपार्टमेंट आपको सीधे जाकर वीआईपी कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं कहता. इसके लिए तय कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया होती है.