‘अस्पताल में भर्ती थीं मां, हर हफ्ते आता था उनका फोन,’ नाना पाटेकर के निधन पर सदमें में पाकिस्तान


होमखेलक्रिकेट

मां अस्पताल में थीं, हर हफ्ते फोन करते थे नाना, निधन पर सदमे में पाकिस्तान

Last Updated:

Basit Ali emotional tribute to Nana Patekar: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 वर्ष की उम्र में निधन से भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी शोक की लहर है. गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपने गहरे और आत्मीय रिश्तों को याद किया. बासित अली ने बताया कि पर्दे पर सख्त दिखने वाले नाना पाटेकर असल जिंदगी में बेहद नेकदिल और स्नेही इंसान थे. उनकी लोकप्रियता और कला के प्रशंसक सरहदों के पार पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं.

Top Deals Inside

मां अस्पताल में थीं, हर हफ्ते फोन करते थे नाना, निधन पर सदमे में पाकिस्तानZoom

नाना पाटेकर को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने यूं किया याद.

नई दिल्ली. अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरी कला जगत को झकझोर कर रख दिया है. उनके जाने से केवल भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी शोक की लहर है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने दिवंगत अभिनेता को एक भावुक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ अपने गहरे और आत्मीय रिश्तों को याद किया है. बासित अली ने एक वीडियो संदेश में नाना पाटेकर को याद करते हुए उन्हें एक प्रिय भाई, एक सच्चा मित्र और एक जीवंत लीजेंड करार दिया है.

75 वर्षीय नाना पाटेकर (Nana Patekar) का गोवा स्थित उनके आवास पर गुरुवार तड़के दिल का दौरा (Cardiac arrest) पड़ने से निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के लिए लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक लगातार सीपीआर और तमाम मेडिकल प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. उनके इस अचानक चले जाने से उनके चाहने वाले स्तब्ध हैं.



Source link