हिमाचल में मंजू शर्मा जैसा एक और मामला, डिलीवरी के दौरान प्रसूता-बच्चे की मौत, डॉक्टर पर आरोप, ऊना अस्पताल में जमकर हंगामा


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के दौरान रीना और उसके बच्चे की मौत हो गई. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में बवाल काटा और महिला डॉक्टर को सस्पेंड करने की मांग

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

हिमाचल में मंजू शर्मा जैसा एक और मामला, ऊना अस्पताल में जमकर हंगामाZoom

ऊना के अस्पताल परिसर में परिजनों ने अब बवाल काटा है और महिला डॉक्टर को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं.

ऊना.  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू अस्पताल में प्रसूता मंजू शर्मा जैसा एक और केस हुआ है. इसे लेकर भी खूब बवाल हो रहा है और काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. मामला ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल का है और यहां पर प्रसव के दौरान महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में परिजनों ने अब बवाल काटा है और महिला डॉक्टर को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं. करीब बीते चार घंटे से अस्पताल में बवाल चल रहा है.

बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान रीना, निवासी अपर अरनियाला के रूप में हुई है. उसे चार दिन पहले अस्पताल में लाया गया था. प्रसव पीड़ा के चलते रीना को अस्पताल लाया गया था. शुक्रवार को महिला को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) परिसर स्थित ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और फिर जच्चाबच्चा की मौत हो गईय

परिजनों ने उपचार पर उठाए सवाल

घटना के बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए. और बवाल कर दिया. इस दौरान अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया औऱ पुलिस भी मौके पर पहुंची. इसमें एएसपी ऊना और एसडीएम परिजनों से बात कर रहे हैं. महिला के पति ने बताया कि चार दिन पहले उनकी पत्नी को अस्पताल लाए थे और इलाज में लापरवाही की गई है और इसी वजह  से उसकी मौत हुई है.



Source link