हिमाचल प्रदेश के नेरचौक में HRTC कंडक्टर को जड़े थप्पड़, चालक बस लेकर पहुंचा थाने, FIR दर्ज


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के मंडी में HRTC बस के परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. नेरचौक में निजी बस के कथित एजेंट ने परिचालक को थप्पड़ जड़े. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Top Deals Inside

HRTC कंडक्टर को जड़े थप्पड़, चालक बस लेकर पहुंचा था थाने, FIR दर्जZoom

आरोप है कि निजी बस ऑपरेटर के एक कथित एजेंट ने परिचालक के साथ गाली-गलौज करने के बाद उसे थप्पड़ मार दिए.

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी-छतरी रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस के परिचालक के साथ नेरचौक में कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि निजी बस ऑपरेटर के एक कथित एजेंट ने परिचालक के साथ गाली-गलौज करने के बाद उसे थप्पड़ मार दिए.

घटना के बाद बस चालक सवारियों से भरी बस को रूट पर आगे ले जाने के बजाय रत्ती थाना पहुंच गया. इससे छतरी रूट पर बस सेवा प्रभावित हुई. पुलिस ने परिचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित परिचालक संतोष कुमार के अनुसार, सात अक्तूबर को उसकी ड्यूटी मंडी-छतरी रूट पर थी. दोपहर करीब दो बजे जब बस नेरचौक में सवारियों को उतारने और चढ़ाने के लिए रुकी थी, तब वह बस के अगले दरवाजे के पास खड़ा था. इसी दौरान निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट हंस राज ने कथित तौर पर बस का दरवाजा बार-बार बंद किया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. संतोष कुमार का आरोप है कि विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने उसे थप्पड़ मार दिए.

एचआरटीसी परिचाल यूनियन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. यूनियन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. यूनियन राज्य मीडिया प्रभारी ललित राजपूत ने कहा कि नेरचौक, चौलचौक और डडौर में निजी बसों के एजेंटों की मौजूदगी रहती है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि निजी बस ऑपरेटरों ने एजेंट नियुक्त किए हैं, तो संबंधित प्राधिकरण के पास उनकी नियुक्ति और अधिकृत होने से संबंधित जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए.

यूनियन के जिला प्रधान रूप लाल ने एचआरटीसी चालकों व परिचालकों की सुरक्षा के लिए सरकार से जल्द मैडी पर्सनल एक्ट लागू करने की मांग उठाई है. एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि परिचालक संतोष कुमार की शिकायत पर बल्ह पुलिस थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



Source link