ऑस्ट्रेलिया A ने खोए 68 रन पर 7 विकेट, लगाातार दूसरी बार नहीं खेल पाए पूरे 50 ओवर, पुडुचेरी की पिच पर पेसर्स का पराक्रम जारी


Last Updated:

indA vs ausA: तेज गेंदबाजों को खेलने में महारत रखने वाले कंगारू बल्लेबाज पहले दोनों वनडे मुकाबलों में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर पाए. पहले मैच में बाएं हाथ के सीमर अरशद खान 3, यश ठाकुर 2 और सूर्यांश शेडगे 4 विकेट की तिकड़ी 9 ऑस्ट्रेलियाई बल्लबाजों को पवेलिएन भेजा और टीम 48.2 ओवर में 274 पर सिमट गई. दूसरे मैच में भी अरशद खान ने कहर बरपाते हुए फिर 3 विकेट और इस बार कंगारी टीम 275 रन पर सिमट गई

Top Deals Inside

ऑस्ट्रेलिया A ने खोए 68 रन पर 7 विकेट, फिर नहीं खेल पाए 50 ओवर Zoom

भारत A के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया A दोनों वनडे में नहीं खेल पाए पूरे 50 ओवर

नई दिल्ली. तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट को दुरुस्त करने में लगी भारतीय सीनियर सेलेक्शन कमेटी के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के साथ चल रही सीरीज के दूसे मुकाबले से भी बेहतर खबर सुनने को मिली जहां एक बार फिर भारत ए के गेंदबाजों ने एक यूनिट की तरह प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को लगाटार दूसरे मैच में भी पूरे 50 ओवर नहीं खेलने दिए और टीम 275 रन बनाकर आलआउट हो गई. पहले मैच में भी ऑस्ट्रेलिया पूरे ओवर नही खेल पाई थी.

सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए का पहला वनडे मैच 6 अक्टूबर को खेला गया था. उस मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर बैटिंग नहीं कर पाई थी और 274 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. मगर जवाब में टीम इंडिया 149 रनों पर ढेर हो गई और उसे 125 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी.

50 ओवर पड़ रहे हैं ऑस्ट्रेलिया को भारी

तेज गेंदबाजों को खेलने में महारत रखने वाले कंगारू बल्लेबाज पहले दोनों वनडे मुकाबलों में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर पाए. पहले मैच में बाएं हाथ के सीमर अरशद खान 3, यश ठाकुर 2 और सूर्यांश शेडगे 4 विकेट की तिकड़ी 9 ऑस्ट्रेलियाई बल्लबाजों को पवेलिएन भेजा और टीम 48.2 ओवर में 274 पर सिमट गई. दूसरे मैच में भी अरशद खान ने कहर बरपाते हुए फिर 3 विकेट और इस बार कंगारी टीम 275 रन पर सिमट गई. यश ठाकुर ने दूसरे मैच में भी 2 विकेट लिए और अरशद खान का अच्छा साथ दिया.

कंगारू टीम ने गवाएं 68 रन पर 7 विकेट

पुडुचेरी की पिच पर दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने टॉस जीतकर फिर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. कंगारू टीम ने मिचेल ओवेन का विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद सैम कोंस्टास और जोश फिलिप के बीच 101 रनों की दमदार पार्टनरशिप हुई. फिलिप ने 58 और कोंस्टास ने 67 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय 30 ओवर में बहुत 168 रन बनाकर बहुत बढ़िया स्थिति में पहुंच गई थी. एक समय 30 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ए ने 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए थे. टीम 300+ स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन कोंस्टास का विकेट गिरने के बाद कंगारू टीम के धड़ाधड़ विकेट गिरने शुरू हो गए. ऑस्ट्रेलियाई टीम के आखिरी 6 में से कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा तक नहीं छू पाया. सैम कोंस्टास और जोश फिलिप की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 7 विकेट 68 रनों के भीतर गंवा दिए.



Source link