कनॉट प्लेस में पोस्टर लेकर उतरे फैज, मोदी की तारीफ कर राहुल-कांग्रेस पर बरसे
Last Updated:
Chhattisgarh Faiz CP protest: छत्तीसगढ़ से कनॉट प्लेस पहुंचे मोहम्मद फैज ने कांग्रेस पर मुसलमानों के शोषण और तुष्टीकरण का करारा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मुसलमान अब कांग्रेस के बंधुआ मजदूर नहीं हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने प्रदर्शनों में मारपीट और ‘वोट चोरी’ के झूले एजेंडे को आड़े हाथों लिया. फैज ने साफ किया कि जेन-जी और देश का युवा पीएम मोदी के साथ खड़ा है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (File Photo)
दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज जो सीन क्रिएट हुआ, उसने पूरी सियासत का पारा हाई कर दिया. छत्तीसगढ़ से चलकर आए मोहम्मद फैज जब हाथ में पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे तो हर कोई देखता रह गया. उनके पोस्टर पर साफ-साफ लिखा था, “मैं मुसलमान हूं, मैं मोदी जी का फैन हूं और गुंडागर्दी करने वाली कांग्रेस से नहीं डरते हम.” भाई, ये अल्टीमेट स्टेटमेंट है, जिसने सेकुलरिज्म की आड़ में राजनीति करने वालों के होश उड़ा दिए हैं. फैज ने बिना किसी फिल्टर के अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों से सिर्फ मुसलमानों को बेवकूफ बनाया है. उनका सीधा सवाल है, “1 साल इफ्तार पार्टी में टोपी पहनकर आना और 5 साल तक मुसलमानों को टोपी पहनाना, ये ड्रामा अब और नहीं चलेगा. सच्चर कमेटी की रिपोर्ट उठा कर देख लो, कांग्रेस ने मुसलमानों के नाम पर सिर्फ सियासत की है, दिया कुछ नहीं.” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शाहबानो केस में महज 180 रुपये का हक देने से इनकार करने वाली पार्टी आज हमदर्दी का नाटक न करे. जो असली काम हुआ है, वो मोदी सरकार में हुआ है.
बात सिर्फ यहीं नहीं रुकी. फैज ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोलते हुए कहा, “आख़िरकार राहुल गांधी कर क्या रहे हैं? प्रोटेस्ट के नाम पर दोनों भाई-बहन पुलिसवालों के साथ जिस गंदे तरीके से मारपीट कर रहे हैं, वो इनकी असलियत दिखाता है. एक तरफ आप महिला सुरक्षा की बात करते हो, और दूसरी तरफ प्रोटेस्ट में महिलाओं की प्राइवेसी की धज्जियां उड़ती हैं.” उन्होंने तंज कसा कि राहुल गांधी की सारी बातें एकदम फर्जी और ओवररेटेड हैं.
वोट चोरी के नैरेटिव पर भी फैज ने इतिहास का कच्चा चिट्ठा खोल दिया. उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने सरदार पटेल के वोटों की चोरी की थी, और आज वही लोग ‘वोट चोर’ का रोना रो रहे हैं, जो खुद देश के संसाधन और जनता का भरोसा चुरा रहे हैं. अंत में Gen-Z और देश के युवाओं की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज का यूथ किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से लेकर देश के कोने-कोने तक का युवा जानता है कि पत्थरबाजों और अराजक तत्वों के साथ कौन खड़ा है और देश के विकास के साथ कौन. कुल मिलाकर, मोहम्मद फैज के इस बेबाक अंदाज ने बता दिया है कि अब नैरेटिव बदल रहा है और जनता सच जान चुकी है.