राशिद खान की दावत उड़ाने पहुंचे पठान, भाई को भी ले गए, फिर बोले- थैंक्यू भाभी
Last Updated:
अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने अपने घर में डिनर पार्टी रखी, जिसमें इरफान पठान और यूसुफ पठान खासतौर पर मौजूद रहे. इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर दावत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राशिद खान भी नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा नजर आ रही है.
राशिद खान के घर पार्टी में पहुंचे इरफान पठान और उनके बड़े भाई यूसुफ
दुबई: इरफान पठान का अफगानिस्तान प्रेम किसी से छिपा नहीं है. जब-जब अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट के मैदान पर कोई मैच जीतती है, इरफान पठान नाचते हुए इसे सेलिब्रेट करते हैं. राशिद खान से तो उनकी दोस्ती जगजाहिर है. इसी बॉन्ड को और मजबूर करते हुए राशिद खान ने अपने दुबई वाले घर में डिनर पार्टी रखी, जिसमें इरफान पठान और उनके बड़े भाई यूसुफ पठान खासतौर पर मौजूद थे. इरफान ने सोशल मीडिया पर इस दावत की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. साथ में राशिद की खातिरदारी को भी सराहा.
थैंक्यू लयलोमा भाभी: इरफान पठान
इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘राशिद और लयलोमा भाभी कितने शानदार होस्ट हैं! हमने बहुत ही जबरदस्त अफगानी दावत का मजा लिया. हर डिश का अपना अलग ही स्वाद था, लेकिन जिस चीज ने इसे और भी खास बना दिया. वह था हर चीज में शामिल प्यार और अपनापन. राशिद मेरे भाई अभी भी उस खाने के बारे में सोच रहा हूं.’
राशिद खान के घर इरफान पठान को मिली दावत.
कौन हैं राशिद खान की बीवी लयलोमा?
राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी थी. राशिद ने लिखा था. ‘2 अगस्त 2025 को मैंने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया. मैं हाल ही में अपनी पत्नी को एक चैरिटी इवेंट में ले गया और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अनाप-शनाप बातें बना रहे हैं. सच्चाई सीधी है, वह मेरी पत्नी है और हमारे पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लयलोमा राशिद एक अफगान मॉडल हैं, हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते. राशिद ने प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए सोशल मीडिया पर बीवी के साथ एक भी फोटो कभी शेयर नहीं की.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login