‘बेहद अपमानजनक’: ग्रीन कार्ड बैन पर अमेरिका को भारत का करारा जवाब, ‘बंधुआ मजदूर’ पर JD वेंस को भी हड़काया


होमताजा खबरदेश

‘प्रवासियों ने ही अमेरिका को बनाया’: डोनाल्ड ट्रंप को भारत का सख्त संदेश, PERM कदम पर जताई नाराजगी

Last Updated:

Top Deals Inside

'प्रवासियों ने ही अमेरिका को बनाया': डोनाल्ड ट्रंप को भारत का सख्त संदेश, PERM कदम पर जताई नाराजगीZoom

अमेरिका के PERM प्रोग्राम से आठ बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों को सस्पेंड करने के फैसले पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है. भारत ने साफ कहा है कि अमेरिका का यह कदम दोनों देशों की साझा महत्वाकांक्षाओं और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने में मदद नहीं करता. टेक्नोलॉजी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों पर इस कार्रवाई को लेकर भारत ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

मामला सिर्फ कंपनियों तक सीमित नहीं है. भारत ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस की भारतीय पेशेवरों को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी कड़ी आपत्ति जताई है. भारत ने इन टिप्पणियों को ‘बेहद अपमानजनक’ करार देते हुए साफ संकेत दिया है कि भारतीय प्रतिभाओं और पेशेवरों के योगदान को लेकर इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है.

भारत का यह सख्त रुख ऐसे समय सामने आया है, जब भारत और अमेरिका तकनीक, व्यापार और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं. ऐसे में अमेरिकी प्रशासन के फैसले और शीर्ष नेतृत्व की टिप्पणियों ने दोनों देशों के संबंधों में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link