गोरखपुर से लाए 4 गिर गाय, जहानाबाद के कपिल देव कमा रहे 18 हजार महीना
Last Updated:
Animal Husbandry: हमारे देश में गायों की कई नस्लें पाई जाती हैं. हालांकि जब बात दूध के देने की क्षमता और अच्छी नस्ल की होती है तो उसमें कुछ चुनिंदा नस्ल का नाम सामने आता है. गुजरात की गिर गाय भी इन नामों में शामिल है, जिसकी खासियत जान आप हैरान रह जाएंगे. गिर गाय की पहचान लंबे कान, उभरे हुए माथे और मुड़े हुए सींगों की वजह से होती है. पशुपालकों के बीच इस नस्ल की मांग सिर्फ इसलिए नहीं होती कि इसमें दूध देने की क्षमता अधिक है और गर्म प्रदेशों में आसानी से रहती है. बल्कि इस नस्ल की गाय की दूध में फैट की मात्रा अधिक पाई जाती है. इसके चलते गिर गाय के दूध की डिमांड अधिक रहती है.
बिहार में भी अब कई ऐसे पशुपालक हैं, जो गिर गाय पशुपालन में शामिल करने लगे हैं. जहानाबाद में भी एक ऐसे ही किसान हैं, जिनके पास चार गिर गए मौजूद है. उन्होंने इस नस्ल की गाय को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से खरीद कर लाए हुए हैं. जिले के घोसी प्रखंड स्थित ज्ञानगढ़ मैथ के रहने कपिल देव यादव के पास 4 गाये हैं कपिल देव यादव पिछले 50 सालों से पशुपालन करते आ रहे हैं. उनके पास विभिन्न प्रकार की नस्लों की गायें मौजूद हैं.
कपिल देव यादव ने गिर गाय की खासियत के बारे में कहा कि यह बहुत ही अच्छी नस्ल है. साथ ही जिले के मौसम आसानी से सरवाइव कर सकती है. इसके अलावा दूध देने की क्षमता भी काफी अधिक होती है. हमारे पास 2 गिर गाय है और उनके दो बछड़ा.
एक गाय की दूध देने की क्षमता 12 लीटर तो दूसरी की 10 लीटर रोजाना है. हर दिन दोनों गाय मिलाकर 22 लीटर तक दूध देती हैं. इस नस्ल के गाय का दूध काफी महंगा बिकता है. हम इसे डेयरी में जहां 50 रुपए प्रति लीटर तक बिक्री करते हैं. वहीं, बाजार में 80 रुपए प्रति लीटर तक बेचते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं, गिर गाय के खान पान को लेकर कपिल बताते हैं कि इसे रोजाना शुद्ध सरसों खली, चोकर और दर्रा के अलावा अन्य जरूरी पौष्टिक आहार देते हैं. हर दिन केवल इन दोनों गाय पर 500 रुपए तक खर्च आता है. हालांकि, आप यही सोचिए कि 22 लीटर दूध अगर 50 रुपए किलो भी बिकता है तो 1100 रुपए प्राप्त होता है. ऐसे में खान पान के बाद भी हर दिन 600 रुपए तक बचत होती है.
ऐसे में 2 गाय से महीने की कम से कम 18000 रुपए तक कमाई हो रही है. इतना ही नहीं, अगर आप इस नस्ल के गाय का दूध को बाजार में बेचते हैं तो 80 रुपए प्रति लीटर तक बिकता है. ऐसे में 20 लीटर भी बिक गया तो 1600 रुपए तक एक दिन की कमाई हो सकती है.