बिहारवाले ध्यान दें! पटना से चलने वाली 3 प्रीमियम ट्रेनें आज कैंसिल, निकलने से पहले चेक करें स्टेटस


Last Updated:

Bihar Trains Cancelled: बिहारवालों के लिए बड़ी खबर है. यदि आज या कल आपका दिल्ली जाने की टिकट है, तो सबसे पहले ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें. इंडियन रेलवे ने पटना से दिल्ली की ओर जाने वाली तीन प्रीमियम ट्रेनों को आज कैंसिल किया है. दिल्ली में सीजेपी के प्रोटेस्ट से पहले यह फैसला लिया गया. प्रशासन का कहना है कि दिल्ली में ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया.

Top Deals Inside

पटना से चलने वाली 3 प्रीमियम ट्रेनें आज कैंसिल, निकलने से पहले चेक करें स्टेटसZoom

भारतीय रेल सांकेतिक तस्वीर. (फोटो साभारः Canva)

पटनाः बिहार से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया. इसका असर पटना से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों पर भी हुआ. ऐसे में अगर आपने 9 या 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने के लिए टिकट बुक कराया है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

रेलवे के आदेश के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली निर्धारित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी. रेलवे ने यह फैसला दोनों स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए लिया.

दिल्ली में क्यों लग सकता है जाम
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है. सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. इसी को लेकर प्रदर्शन किया जाना है, ऐसे में नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. यह वजह है कि यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में परेशानी हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने निर्धारित समय के दौरान पहुंचने वाली ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया.

स्टेशन जाने से पहले जरूर चेक करें स्टेटस
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांच लें. इससे स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है. यदि आपकी ट्रेन रद्द है, तो टिकट और रिफंड से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें.



Source link