नैला दुर्गोत्सव पर रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन


Last Updated:

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में नैला दुर्गोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. दुर्गोत्सव में छत्तीसगढ़ समेत देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बिलासपुर और चांपा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

Top Deals Inside

नैला दुर्गोत्सव पर रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनZoom

स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाई जाएगी.

रिपोर्ट- कैलाश कश्यप, जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में नैला दुर्गोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है. नवरात्रि के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है. 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बिलासपुर और चांपा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इस दौरान प्रतिदिन तीन फेरे लगाए जाएंगे. विशेष ट्रेन बिलासपुर से शाम 4 बजे, 7 बजे और रात 9 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी जबकि यह चांपा से शाम 5 बजकर 20 मिनट, रात 8 बजकर 25 मिनट और 11 बजकर 10 मिनट पर वापसी करेगी.

इसके अलावा जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त मेमू रेक भी तैयार रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल ट्रेन रवाना की जा सके. नैला दुर्गोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में रेलवे की इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं के साथ आम यात्रियों को भीड़ से राहत मिलने की उम्मीद है.

महीनों पहले बुक हो जाते हैं टिकट
बताते चलें कि नवरात्रि के साथ ही त्योहारों के इस खास सीजन की शुरुआत हो जाती है. दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पूजा के लिए लोग अपने घरों को जाना शुरू कर देते हैं. खासकर दीवाली और छठ पूजा के लिए हर साल रेल और बसों में लोगों की खासा भीड़ देखने को मिलती है. कई महीनों पहले से टिकट बुक हो जाते हैं. यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे और बस परिवहन निगम अतिरिक्त ट्रेनों और बसों का इंतजाम करते हैं ताकि लोग समय से अपने घर पहुंच परिवार के साथ त्योहार मना सकें.

रेलवे-बस स्टेशन पर चोरों से सावधान
त्योहारी सीजन में भारी भीड़ को देखते हुए चोरों के गिरोह भी सक्रिय हो जाते हैं. रेलवे और बस परिवहन निगम यात्रियों को चोरी की घटनाओं से बचाने के लिए सतर्क करता रहता है. बीते दिनों उज्जैन में RPF ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा, जो पार्सलों में सेंधमारी करता था. गैंग के सदस्य बाकायदा रेलवे मेंटेनेंस कर्मचारियों की ड्रेस पहनते थे. मौका पाते ही वे इलेक्ट्रिक कटर से कोच की बाहरी परत काटकर अंदर रखे पार्सल निकाल लेते थे. चोरी करने के बाद आरोपी बीच रास्ते में ही ट्रेन से उतरकर फरार हो जाते थे. आरपीएफ ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.



Source link