Last Updated:
Top 10 Netflix Shows India Today: वीकेंड पर अगर घर पर ही एन्जॉय करने का प्लान है, तो आप नेटफ्लिक्स पर उन बेहतरीन शोज का आनंद उठा सकते हैं, जो इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 पर बने हुए हैं. इनमें वॉर ड्रामा भी है, जो आपको असली युद्ध को करीब से समझने का मौका देगा. तीन कॉमेडी शोज ने टॉप 10 में जगह बनाई है, जिन्हें आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ देख सकते हैं. बच्चों के लिए भी नेटफ्लिक्स पर एक बेहतरीन सीरीज है, जिसे आईएमडीबी ने 8.3 रेटिंग दी है.
Top 10 Netflix Shows India Today: भारत में नेटफ्लिक्स के 10 शोज खूब देखे जा रहे हैं, जिनमें से कुछ शोज लंबे वक्त से टॉप 10 पर बने हुए हैं. अलग-अलग जॉनर के शोज रोमांस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर हैं. मगर नंबर 1 पर कॉमेडी शो ट्रेंड कर रहा है. साथ ही, टॉप 10 में एक एनिमेटेड सीरीज भी है, जिसे आईएमडीबी ने 8 से ज्यादा रेटिंग दी है. आप अपनी पसंद के अनुरूप इन शोज को वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
द ग्रेट इंडियन कपिल शो: कपिल शर्मा का कॉमेडी शो नेटफ्लिक्स इंडिया में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. शो का हर एपिसोड शनिवार रात 8 बजे प्रसारित होगा. कपिल हमेशा की तरह शो में फिल्मी हस्तियों के साथ हंसी-मजाक करते नजर आएंगे.
शक: ट्रस्ट नो वन- शो नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. शो की कहानी एक मां के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपने लापता बच्चे की खोज-खबर में लगी है. कहानी काफी सस्पेंसफुल है. इसमें एक मां अपने लापता बच्चे की हर साल तस्वीरें मिलती हैं. उसे नौ साल की खोजबीन के बाद पता चलता है कि बच्चे के अपहरण का सच दूर नहीं, बल्कि उसके अपने करीबी लोगों के बीच ही छिपा हुआ है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चुंबक: अगरा आप फील गुड कॉमेडी ड्रामा देखना चाहते हैं, तो वीकेंड में ‘चंबक’ देखना शानदार प्लान होगा. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. सीरीज में दिखाया गया है कि एक युवा लेखक मुंबई में रहने वाले पांच परिवारों की जिंदगी को करीब से देखते हैं. ये परिवार साथ मिलकर हंसते-रोते, खाते-पीते हैं और हर चीज में एक-दूसरे का साथ देते हैं. सीरीज को अच्छी रेटिंग मिल रही है.
#लव: तमिल रोमांटिक सीरीज में तारा और मैथ्यू की कहानी है. सीरीज में तारा एक डेटिंग ऐप की फाउंडर है. एडवेंचर पसंद मैथ्यू विरोधी है. वे एक-दूसरे के ऐप्स का इस्तेमाल करके 60 दिन के चैलेंज में हिस्सा लेते हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि कम्पैटिबिलिटी ज्यादा जरूरी है या केमिस्ट्री.
बिलो: अगर आप मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर कोई सीरीज देखना चाहते हैं, तो आपको इस पर गौर करना चाहिए. 6 एपिसोड की सीरीज में एक रहस्यमयी समुद्री जीव की कहानी है, जिसका एक संक्रमित ग्लेशियर से कुछ कनेक्शन है. एक अलग-थलग द्वीप में रहने वालों पर जब अजीब खतरा मंडराता है, तो क्या होता है, यही सीरीज की कहानी है.
जाकिर खान: पापा यार- कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने पिता और बचपन को याद करने का क्रिएटिव तरीका चुना है. वे नए शो में अपने बचपन के किस्सों से प्रेरणा लेते हुए अपने पिता से मजेदार यादों को स्टैंड-अप के जरिये बयां कर रहैं, जो लोगों को पसंद आ राह है. शो टॉप 10 की लिस्ट में 5वें पायदान पर है. (Instagram@Netflix)
ईस्ट ऑफ ईडन: सीरीज एक अमेरिकी एपिक ड्रामा है. इसमें फ्लोरेंस प्यू ने अहम भूमिका निभाई है. यह जॉन स्टीनबेक के 1952 के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है. सीरीज 1 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसे आईएमडीबी ने 7.6 रेटिंग दी है.
द यूनिकॉर्न एकेडमी: सीक्रेट रिवील्ड- यह एनिमेटेड सीरीज बच्चों के साथ युवाओं को भी पसंद आएगी. इसे आईएमडीबी ने 8.3 रेटिंग दी है, जिससे आप इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं. सीरीज सोफिया और उसके दोस्त के इर्द-गिर्द घूमती है, जो यूनिकॉर्न एकेडमी लौटते हैं, जहां पुराने राज सामने आते हैं और यूनिकॉर्न आइलैंड का संतुलन खतरे में पड़ जाता है. उन्हें छिपी हुई शक्तियों, धोखे और बुरी ताकतों के बीच एक खतरनाक मिशन का सामना करना पड़ता है. कहानी में जादू, सस्पेंस और कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे.
ऑपरेशन सफेद सागर: दि अनटोल्ड स्टोरी ऑफ दा कारगिल वॉर- कारगिल वॉर की सच्ची कहानी से प्रेरित सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, विनय पाठक जैसे कलाकार हैं. भारतीय वायु सेना के 17वीं स्कॉड्रन ने कारगिल वॉर के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर को अंजाम तक पहुंचाया था. 7 अगस्त को रिलीज हुई सीरीज करीब डेढ़ महीने से टॉप 10 पर जगह बना रही है.
मुसाफिर कैफे: अगर शांति के साथ कुछ गहरा, रोमांस से भरा कुछ देखना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन सीरीज है जो पिछले 2 महीने से नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. 10वें पायदान पर सीरीज लेखक दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम की किताब पर आधारित है, जिसकी कहानी सुधा, चंदर और प्रीति के इर्द-गिर्द घूमती है. हर एक पीढ़ी कहीं-न-कहीं इससे खुद को कनेक्ट महसूस करेगी. इसे आईएमडीबी ने 7.6 रेटिंग दी है. (फोटो साभार: IMDb)