डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, लड़की तुरंत बन गई स्टंटबाज, ऐसे छलांग लगाकर बचाई अपनी जान
डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, लड़की तुरंत बन गई स्टंटबाज, ऐसे छलांग लगाकर बचाई अपनी जान
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (श्रीरामपुर) से एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया, जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी. गुरुवार सुबह वार्ड नंबर 7 में मौत उस वक्त रफ्तार बनकर आई जब रेत से भरे एक बेकाबू डंपर ने स्कूटी पर जा रही एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी. आमतौर पर ऐसे हादसों में लोग घबरा जाते हैं, लेकिन उस लड़की ने जो स्टंटबाजी की, वो किसी एक्शन मूवी के स्टंट से कम नहीं था. टक्कर लगते ही युवती ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए पलक झपकते ही डंपर का बोनट कसकर पकड़ लिया. वो सेकंड का सौवां हिस्सा था, जब उसकी सूझबूझ ने उसे पहियों के नीचे आने से बचा लिया. गनीमत ये रही कि ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए और बड़ा हादसा टल गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और अब हर तरफ इस लड़की की जांबाजी और प्रेजेंस ऑफ माइंड के चर्चे हो रहे हैं.
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (श्रीरामपुर) से एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया, जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी. गुरुवार सुबह वार्ड नंबर 7 में मौत उस वक्त रफ्तार बनकर आई जब रेत से भरे एक बेकाबू डंपर ने स्कूटी पर जा रही एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी. आमतौर पर ऐसे हादसों में लोग घबरा जाते हैं, लेकिन उस लड़की ने जो किया, वो किसी एक्शन मूवी के स्टंट से कम नहीं था. टक्कर लगते ही युवती ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए पलक झपकते ही डंपर का बोनट कसकर पकड़ लिया. वो सेकंड का सौवां हिस्सा था, जब उसकी सूझबूझ ने उसे पहियों के नीचे आने से बचा लिया. गनीमत ये रही कि ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए और बड़ा हादसा टल गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और अब हर तरफ इस लड़की की जांबाजी और प्रेजेंस ऑफ माइंड के चर्चे हो रहे हैं.