क्या मायावती की तरह तनकर खड़े हो पाएंगे आकाश आनंद? इस वीडियो ने सबकुछ बता दिया


Last Updated:

Mayawati Akash Anand News: यूपी चुनाव 2027 से ठीक पहले बसपा सुप्रीमो मायावती अपने पुराने रंग में लौट आई हैं. 9 अक्टूबर 2026 को कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर मायावती ने लखनऊ में भतीजे आकाश आनंद पर खूब प्यार लूटाया. भतीजे ने भी उसी अंदाज में लौटाया. देखिए वीडियो में मायावती के सामने आकाश आनंद किस अंदाज में झुके हुए हैं और तब तक खड़े नहीं हुए जब तक बुआ ने इशारा नहीं किया. जानिए बुआ के सामने नतमस्तक आकाश आनंद कब तनकर खड़े होंगे?

Top Deals Inside

क्या मायावती की तरह तनकर खड़े हो पाएंगे आकाश आनंद? इस वीडियो ने सबकुछ बता दियाZoom

मायावती के सामने कब खड़े होंगे आकाश आनंद?

लखनऊ. बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने 9 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर मायावती का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को आशीर्वाद देती नजर आईं. मंच पर बुआ मायावती के सामने नतमस्तक भतीजे आकाश आनंद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. मायावती के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले आकाश ने पहले अपनी बुआ के दोनों पैर छुए. वह तब तक झुके रहे, जब तक मायावती ने उन्हें सीधे खड़े होने के लिए नहीं कहा. यह नजारा परिवार के भीतर सम्मान का क्षण नहीं था, बल्कि बीएसपी के भीतर बीते कई महीनों से चल रहे सियासी तनाव के बाद रिश्तों में आई नरमी का संकेत है. आइए जानते हैं कि बुआ-भतीजे में कब-कब क्या हुआ और कौन कब-कब झुका?

आकाश आनंद की बीएसपी में जोरदार वापसी हुई है. लेकिन अब सवाल यह है कि क्या इस मुलाकात के बाद आकाश आनंद को बार-बार पार्टी से बाहर किए जाने का सिलसिला खत्म हो जाएगा? क्या मायावती अब उन पर पहले की तरह भरोसा कर पाएंगी? और क्या आकाश कभी अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाकर मायावती की तरह पार्टी के भीतर स्वतंत्र फैसले लेने की स्थिति में पहुंचेंगे? आइए इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए बुआ-भतीजे के रिश्तों का पूरा घटनाक्रम समझते हैं.



Source link