‘क्या कोई मरने के बाद शोषक नहीं’, तनुश्री दत्ता का साथ देकर फंसी एक्ट्रेस, नाना पाटेकर पर क्रिप्टिक पोस्ट पर बवाल

‘क्या कोई मरने के बाद शोषक नहीं’, तनुश्री दत्ता का साथ देकर फंसी एक्ट्रेस, नाना पाटेकर पर क्रिप्टिक पोस्ट पर बवाल


Last Updated:

नाना पाटेकर के अचानक निधन से जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में थी और उन्हें ट्रिब्यूट दे रही थी, तब उन पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ बयान ने सबको चौंका दिया. लोगों को उम्मीद थी कि तनुश्री दत्ता दुख के समय में आपसी कड़वाहट को भुला देंगी, मगर ऐसा नहीं हुआ. फिल्म बिरादरी ने भी उनसे नाराजगी जताई. लोगों ने भी उन्हें कठोर बताया, मगर हीरोइन संध्या मृदुल ने क्रिप्टिक पोस्ट करके तनुश्री दत्ता का समर्थन किया है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: नाना पाटेकर के निधन से जब पूरा बॉलीवुड गमजदा था, तब तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ बयान देकर सबको नाराज कर दिया. फिल्म बिरादरी ने उनसे ऐसे मौके पर इंसानियत दिखाने की अपील की और उम्मीद जताई कि संवेदनशील मौकों पर इस तरह का बयान आखिरी होगा. मगर बॉलीवुड की एक दूसरी एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट करके तनुश्री दत्ता का सपोर्ट किया है.
(फोटो साभार: Instagram@iamtanushreeduttaofficial)

चौतरफा आलोचना झेल रही तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में ‘रागिनी एमएमएस 2’ फेम एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने किसी का नाम लिए बगैर क्रिप्टिक पोस्ट किया है. उन्होंने पूछा कि क्या कोई शख्स मरने के बाद अत्याचारी नहीं रहता? मगर जिनका शोषण हुआ है, उनके लिए ऐसा नहीं होता. जाहिर है कि वे तनुश्री के समर्थन में बयान दे रही हैं, जिन्होंने नाना पाटेकर पर अनुचित बर्ताव का आरोप लगाया था.
(फोटो साभार: Instagram@sandymridul)

संध्या मृदुल ने तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, ‘एक शख्स की मौत से उस नुकसान की भरपाई अपने-आप नहीं होती, जो उसने शायद पहुंचाई हो. शोषण सिर्फ इसलिए खारिज नहीं हो जाता, क्योंकि शोषण करने वाला गुजर गया. पीड़ित का अनुभव श्रद्धाजंलि के बीच अवास्तविक हो जाता है. किसी के गुजरने पर दुख जताना मुमकिन है और यह भी याद करना अहम है कि लोग उनसे जुड़े दर्द को ढो रहे हैं.’ संध्या मृदुल ने पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद किया हुआ है. (फोटो साभार: Instagram@iamtanushreeduttaofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

तनुश्री को जब 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर के निधन की खबर लगी, तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और उनकी मौत के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वह एक जरूरी इवेंट के लिए लखनऊ जा रही थीं, इसलिए अपने काम पर ध्यान देना चाहती थीं, मगर उन्हें चिंता थी कि नाना पाटेकर की मौत की खबर उनके इवेंट से जुड़ी चर्चाओं पर हावी हो सकती है.
(फोटो साभार: IMDb)

तनुश्री वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, ‘मैंने खबर सुनी है. आज मेरा काम का दिन है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और उसी पर ध्यान देना चाहती हूं.’ तनुश्री ने इसे ‘अजीब दिन’ बताते हुए कहा, ‘मैं लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हूं और मैंने पूरे दिन की योजना बना रखी थी. मैं लाइव आना चाहती थी, कॉन्टेंट पोस्ट करना चाहती थी, लेकिन अब मुझे चिंता है कि शाम को सारा मीडिया ‘ईविल डेड’ में दिलचस्पी लेगा. इसलिए, जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे कैसा रिएक्शन देना चाहिए, तब मैं अपना रिएक्शन दूंगी. परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.’ (फोटो साभार: IMDb)

तनुश्री के बयान को लोगों ने ‘संवेदनहीन’ बताया. उन्होंने बाद में अपने बयान का बचाव करते हुए कहा, ‘मेरे लिए यह ईविल डेड से कम नहीं है. पिछले पांच सालों में मैंने जो कुछ भी सहा है, जो भारी परेशानी मैंने झेली है, उसे देखिए. इसे मेरे नजरिए से समझने की कोशिश कीजिए.’
(फोटो साभार: IMDb)

तनुश्री दत्ता ने दावा किया कि केस में पीड़ित होने के बावजूद उन पर अपनी शिकायत वापस लेने का भारी दबाव था. वे आगे बोलीं, ‘मुझे लालच भी दिया गया, फिर भी मैंने केस वापस लेने से इनकार कर दिया.’ तनुश्री ने नाना पर आरोप लगाया था कि साल 2008 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर उनके साथ अनुचित बर्ताव हुआ था.
(फोटो साभार: IMDb)

तनुश्री दत्ता ने नाना के अलावा फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कोरियोग्राफर पर भी आरोप मढ़े. साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान तनुश्री दत्ता ने मामले को फिर उछाला. उन्होंने कहा कि फिल्म के गाने की शूटिंग के वक्त नाना ने उनके साथ गलत बर्ताव किया था, जिसके बाद शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई. (फोटो साभार: Instagram@iamtanushreeduttaofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link