Last Updated:
Shani Amavasya 2026 Lucky Zodiac Signs: इस साल शनि अमावस्या 10 अक्टूबर को है. शनि अमावस्या को वृषभ, सिंह समेत 5 राशिवालों पर शनिदेव की कृपा होगी, जिससे उनके कष्ट दूर होंगे और जीवन में खुशहाली आएगी. शनिदेव के आशीर्वाद से इन लोगों को नई जॉब का प्रस्ताव मिलेगा, वहीं धन लाभ के नए अवसर भी प्राप्त होंगे. वाद विवाद के मामलों में राहत मिलेगी.
शनि अमावस्या 2026 की भाग्यशाली राशियां. (Photo: AI)
Shani Amavasya 2026 Lucky Zodiac Signs: शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या 10 अक्टूबर को है. जो अमावस्या शनिवार के दिन होती है, उसे शनि अमावस्या कहते हैं. इस बार आश्विन अमावस्या शनिवार के दिन है. यह पितृ पक्ष की भी अमावस्या है, जिसे महालया या सर्व पितृ अमावस्या भी कहते हैं. शनि अमावस्या का दिन 5 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी हो सकता है. न्याय के देवता शनिदेव की कृपा से इन लोगों के कष्ट दूर होंगे और जीवन में खुशहाली आएगी. जिन लोगों पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, वे इस दिन शनिदेव की पूजा, व्रत, दान आदि उपायों से उसके दुष्प्रभावों में कमी ला सकते हैं.
शनि अमावस्या 2026 की भाग्यशाली राशियां
वृषभ: शनि अमावस्या का दिन वृषभ वालों के लिए सफलतादायक होगा. उस दिन का समय आपके अनुकूल रहेगा. आप जो कार्य करेंगे, उसमें सफलता की संभावना रहेगी. आपने नई जॉब या नौकरी में प्रमोशन के लिए जो प्रयास किए हैं, उसका फल आपको मिल सकता है. इस दिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आर्थिक लाभ भी होगा. खर्च को लेकर पार्टनर से असहमति हो सकती है.
सिंह: शनि अमावस्या के दिन सिंह राशि के लोगों को निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपके लिए धन लाभ की स्थिति बनेगी. वहीं शनिदेव की कृपा से आपके कष्ट दूर होंगे. बिजनेस करने वालों को मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. इससे आपकी वित्तीय स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. आपने धन लाभ के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, उनको लागू करने से सफलता मिल सकती है. लेकिन आप दूसरों पर आंखें मूंदकर भरोसा करेंगे, तौ पैसा डूब सकता है.
कन्या: शनि अमावस्या का सकारात्मक प्रभाव कन्या वालों के जीवन में होगा. लोगों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा, जिससे वे रिश्ते मजबूत करेंगे. आपका सोशल सर्कल पहले से बेहतर हो सकता है. इस दिन आप कोई नए काम की शुरूआत कर सकते हैं. इस दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है. जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है. आपके लिए सुझाव है कि आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें.
तुला: शनि अमावस्या के दिन तुलावालों को वाद विवाद या पुराने मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है. इसेस आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं और मानसिक शांति मिलेगी. मन को सुकून प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोग जो कार्यस्थल की समस्याओं से घिरे हैं, उनको कुछ समाधान मिल सकता है. बॉस आपके काम में बदलाव कर सकते हैं या काम का स्थान बदल सकता है. मन में किसी पुरानी घटना का बोझ है तो उसे हटाने का समय है, उससे मुक्त होकर नई शुरूआत करें. शनि कृपा से आपके जीवन में सुख और शांति आएगी.
कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को जो व्यक्ति परेशान कर रहे थे, उनको शनिदेव से न्याय मिलेगा. आप अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे. वर्कप्लेस पर आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. काम का प्रभाव लोगों पर होगा, इससे आपको नए अवसर मिलेंगे. इससे आपको धन लाभ होगा या आय के नए स्रोत से बैंक बैलेंस बढ़ेगा. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको शनि कृपा से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है. हालांकि इसके लिए शहर बदलना पड़ सकता है.