Last Updated:
Indian Railways, RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए RRB NTPC भर्ती का नया नोटिफिकेशन इस बार कई बड़े बदलाव लेकर आया है. 3,548 पदों वाली इस भर्ती में स्टेशन मास्टर का पद शामिल नहीं किया गया है जबकि सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट पदों के लिए होने वाला टाइपिंग स्किल टेस्ट भी हटा दिया गया है यानी इस बार उम्मीदवारों के लिए NTPC भर्ती का चयन पैटर्न पिछली भर्ती से अलग होगा हालांकि टाइपिंग की जरूरत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है नियुक्ति के बाद उम्मीदवार की टाइपिंग दक्षता का आकलन किया जा सकता है. ऐसे में आवेदन करने से पहले जानना जरूरी है कि इस बार कौन-कौन से पद हैं, चयन कैसे होगा और स्टेशन मास्टर का पद आखिर भर्ती से बाहर क्यों है.
Indian Railways, RRB NTPC Recruitment 2026: इंडियन रेलवे में भर्तियां निकली हैं.
Indian Railways, RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इस बार भर्ती प्रक्रिया में दो बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस भर्ती में स्टेशन मास्टर का पद शामिल नहीं किया गया है और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट तथा सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए होने वाला कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट यानी CBST भी हटा दिया गया है. आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के तहत कुल 3,548 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन रेलवे के आधिकारिक भर्ती पोर्टल rrbapply.gov.in के जरिए किया जा सकता है. यह भर्ती सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस यानी CEN 06/2026 के तहत निकाली गई है.
इस बार स्टेशन मास्टर का पद क्यों चर्चा में है?
आरआरबी एनटीपीसी की पिछली भर्तियों में स्टेशन मास्टर एक प्रमुख ग्रेजुएट लेवल पद रहा है लेकिन CEN 06/2026 में स्टेशन मास्टर का पद शामिल नहीं है. इस बार ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी भर्ती में सिर्फ चार तरह के पदों को शामिल किया गया है-चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट यानी जिन उम्मीदवारों की नजर खास तौर पर स्टेशन मास्टर की नौकरी पर थी उन्हें इस भर्ती में यह पद नहीं मिलेगा. इसी वजह से इस बार की एनटीपीसी भर्ती पिछली भर्ती से काफी अलग है. उपलब्ध भर्ती विवरणों के अनुसार स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट दोनों इस भर्ती में नोटिफाई नहीं किए गए हैं. CEN 06/2026 में स्टेशन मास्टर का पद नोटिफाई नहीं किया गया है.
टाइपिंग टेस्ट भी हुआ खत्म, लेकिन टाइपिंग आना जरूरी
इस भर्ती का दूसरा बड़ा बदलाव टाइपिंग टेस्ट को लेकर है. जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए इस बार अलग से कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट नहीं होगा यानी उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के बाद टाइपिंग टेस्ट देने के लिए अलग चरण से नहीं गुजरना पड़ेगा हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इन पदों पर टाइपिंग की जरूरत ही नहीं होगी. नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों से कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी और पर्याप्त टाइपिंग क्षमता की अपेक्षा की गई है. यह दक्षता नौकरी जॉइन करने के बाद देखी जा सकती है. अगर किसी कर्मचारी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो इसका असर उसकी कन्फर्मेशन यानी स्थायी नियुक्ति या प्रमोशन में देरी के रूप में पड़ सकता है.
अब 3548 पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में पदों का बंटवारा इस तरह है:
गुड्स ट्रेन मैनेजर: 2,750 पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 371 पद
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 300 पद
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 127 पद
इन सभी पदों को मिलाकर कुल 3,548 रिक्तियां हैं. गुड्स ट्रेन मैनेजर के सबसे ज्यादा 2,750 पद हैं जबकि चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 127 पद हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है यानी उम्मीदवार के पास मान्य स्नातक डिग्री होनी चाहिए जो उम्मीदवार अपनी अंतिम परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे आवेदन नहीं कर सकते. आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी होना जरूरी है.उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.