IND vs WI: ‘हम रातभर लाइन में खड़े रहे, फिर भी नहीं मिला टिकट’, लोहरदगा से रांची पहुंचे फैन का दर्द; मैच से पहले टिकट के लिए मारामारी


Last Updated:

India Vs West Indies: रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले क्रिकेट मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. टिकट के लिए लोग रात से ही लाइन में खड़े हैं. कई फैंस का कहना है कि 8-9 घंटे इंतजार के बाद भी लाइन कुछ ही कदम आगे बढ़ी. लोहरदगा, गढ़वा और बिहार से भी लोग टिकट लेने पहुंचे. इसी बीच काउंटर के बाहर टिकटों की कथित कालाबाजारी के आरोप लगे हैं. फैंस ने टिकट बिक्री की धीमी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

IND vs WI: 'हम रातभर लाइन में खड़े रहे, फिर भी नहीं मिला टिकट'Zoom

फैंस को नहीं मिल रहे टिकट

रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए लोग रात से ही जेएससीए स्टेडियम के बाहर लाइन में खड़े हैं. कोई लोहरदगा से आया है, तो कोई बिहार और झारखंड के दूसरे जिलों से. लेकिन टिकट लेने की राह आसान नहीं है. कई फैंस का दावा है कि वे 8 से 9 घंटे तक लाइन में खड़े रहे, फिर भी कुछ ही कदम आगे बढ़ पाए. स्टेडियम के बाहर लोग टिकटों की  कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं.

टिकट बिक्री के दूसरे दिन जेएससीए स्टेडियम के बाहर हजारों क्रिकेट फैंस की भीड़ नजर आई. सुबह से ही लंबी कतार लगी रही. कई लोग रात से लाइन में खड़े थे. उनकी उम्मीद थी कि किसी तरह टिकट मिल जाए और वे स्टेडियम में मैच देख सकें. लेकिन लंबा इंतजार धीरे-धीरे गुस्से में बदल गया. फैंस ने टिकट बिक्री की व्यवस्था पर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि काउंटर पर टिकट देने की प्रक्रिया बेहद धीमी है. कई घंटे बीतने के बाद भी लाइन कुछ ही कदम आगे बढ़ रही है.

सब के सब खाली हाथ
गढ़वा से आए एक क्रिकेट फैन ने बताया कि वह सुबह करीब 3 बजे से लाइन में खड़े हैं. कई घंटे बीतने के बाद भी वह सिर्फ कुछ कदम आगे बढ़ पाए. इसी तरह लोहरदगा से आए एक फैन ने बताया कि वह पिछले दिन से लाइन में हैं, लेकिन अब तक टिकट नहीं मिला है. बिहार के नालंदा से भी कुछ लोग टिकट लेने पहुंचे. उन्होंने बताया कि वे ट्रेन से रांची आए हैं. घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी टिकट नहीं मिला. इससे उनकी परेशानी बढ़ गई. फैंस का कहना है कि वे वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. इसी उम्मीद में लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं. कुछ फैंस ने कहा कि उन्हें सिर्फ टिकट चाहिए, ताकि वे स्टेडियम में मैच का रोमांच देख सकें.

टिकटों का ये कैसा खेल
इसी बीच टिकट की कथित कालाबाजारी के आरोपों ने विवाद बढ़ा दिया. जेएससीए काउंटर के बाहर कुछ महिलाएं टिकट के साथ नजर आईं. कैमरे पर उनसे टिकट के बारे में सवाल किया गया. एक महिला ने बताया कि टिकट उसके भाई और भाभी के लिए हैं. उनके पास 2500 रुपये के टिकट होने की बात सामने आई.

टिकटों की कालाबाजारी
फैंस का आरोप है कि कुछ लोग टिकट खरीदकर बाद में उन्हें दूसरों को बेच रहे हैं. हालांकि, इन आरोपों की  पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी काउंटर के बाहर टिकटों की बिक्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब सवाल यह है कि जब आम क्रिकेट फैंस घंटों लाइन में खड़े हैं, तो कुछ लोगों के पास टिकट कैसे पहुंच रहे हैं?  मामला तब और चर्चा में आ गया, जब झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर टिकटों की कथित कालाबाजारी को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने रांची पुलिस की भूमिका पर भी सवाल किया.



Source link