Aaj Ka Meen Rashifal: रुके काम बनेंगे, कारोबार में बढ़ेगा आत्मविश्वास, गुरु की कृपा से मिलेगा लाभ

Aaj Ka Meen Rashifal: रुके काम बनेंगे, कारोबार में बढ़ेगा आत्मविश्वास, गुरु की कृपा से मिलेगा लाभ


Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि में गुरु का नक्षत्र परिवर्तन होने से भाग्य चमकेगा, व्यापार और पारिवारिक संबंधों में लाभ होगा. ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक पटेरिया के अनुसार कार्यक्षेत्र और रचनात्मक योजनाएं गति पकड़ेंगी.

Top Deals Inside

Aaj Ka Meen Rashifal: 8 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार मीन राशि वालों के लिए दिन काफी सकारात्मक और उन्नति की तरफ ले जाने वाला रहेगा. आज मीन राशि के देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र का परिवर्तन हो रहा है जिससे आपके भाग्य बदलने और किस्मत चमकने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र और रचनात्मक योजना गति पकड़ेगी, हालांकि आपको किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना होगा. सागर के ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक पटेरिया बताते हैं कि मीन राशि वालों के लिए शुभ अंक 7 हैं, शुभ रंग सफेद आज की शुभ दिशा आग्नेय और दक्षिण हैं. मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और गुरु का गोचर होने से मीन राशि वालों का भाग्य उदय होने वाला है. ऐसे में गुरु को प्रसन्न करने के लिए अपने माता-पिता की सेवा बड़ों का सम्मान और पितरों के सम्मान में चीजों का दान करें जिससे गुरु प्रबल होगा.

करियर-व्यापार
करियर व्यापार को लेकर बात की जाए तो जो लोग व्यापार प्राइवेट सरकारी नौकरी कर रहे हैं या इससे संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं तो उनके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. रुके हुए कार्यों में अचानक एक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे उनमें प्रगति होगी किसी कागजी कार्रवाई या समझौता करते समय स्पष्ट रखें, दूसरों पर अत्यधिक निर्भर ना रहे

आर्थिक स्थिति को लेकर बात करें तो धन के मामले में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी लेकिन कानूनी खर्च और यात्राओं पर धन खर्च हो सकता है. ऐसे में भविष्य की योजनाओं को देखते हुए बजट का प्रबंध बनाए रखें और फिजूल खर्च करने से बचें.

सेहत
परिवार में शांति का माहौल रहेगा संवाद के दौरान अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें संवाद शैली में पारदर्शिता हो क्योंकि आपके शब्दों से गलतफहमी पैदा हो सकती है इसलिए धैर्य का परिचय दें शाम का समय अपनों के साथ शांति के साथ व्यतीत करें ऐसा करने से आपके रिश्ते लंबे समय के लिए मजबूत होंगे. एक दूसरे के प्रति भरोसा और विश्वास बढ़ेगा वही जो लोग सिंगल हैं. उनके लिए आज कोई किसी के सामने प्रस्ताव रखते हैं तो उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

आज मीन राशि वालों की सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी लेकिन बदलता मौसम और खान-पान के प्रति लापरवाही बरतने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है. ऐसे में बाहरी खान-पान से बचें खुद को तनाव मुक्त रखने के लिए योग प्राणायाम करें.

आज का उपाय
आज के दिन सादा भोजन करने की सलाह दी जाती है किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए काले रंग के कंबल दान कर सकते हैं. आज आप गुरु मंत्र जब कर सकते हैं गुरु का नक्षत्र गोचर हो रहा है ॐ ब्रह्म बृहस्पति नमः का जाप करें. 108 बार इसका जाप करें और अपने गुरुदेव का ध्यान करें. अपने माता-पिता की सेवा करें अपने पूर्वजों का सम्मान करें. आज पितरों की तृप्ति करने ब्राह्मण को भोजन सामग्री दान करें.



Source link