HDFC Bank CEO Salary : अनूप बागची की तो लॉटरी लग गई, बन गए देश में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंक सीईओ


Last Updated:

HDFC Bank CEO Salary : एचडीएफसी बैंक ने नए एमडी और सीईओ को करीब 36 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज ऑफर किया है. यह सैलरी पैकेज अब तक किसी भी भारतीय बैंक के एमडी-सीईओ को मिली सबसे बड़ी रकम है. सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज के मामले में दूसरे नंबर पर कोटक महिंद्रा बैंक का नंबर आता है, इसके सीईओ को पिछले वित्तवर्ष में 17 करोड़ का पैकेज मिला था.

Top Deals Inside

अनूप बागची की तो लॉटरी लग गई, बन गए देश में सबसे ज्यादा सैलरी वाले बैंक सीईओ Zoom

अनूप बाग्ची को सालाना 36 करोड का पैकेज मिलेगा.

नई दिल्ली. प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने हाल में अपने नए बॉस के नाम का ऐलान किया था. तब बैंक ने अनूप बागची को अपना प्रबंध निदेशक और सीईओ बनाया था. अब खबर आई है कि अनूप बाग्ची को एचडीएफसी बैंक ने भारतीय बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा सैलरी पैकेज ऑफर किया है. एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया है कि अनूप बाग्ची का सालाना पैकेज करीब 35.9 करोड़ रुपये होगा. इससे पहले किसी भी बैंक के एमडी और सीईओ को इतना बड़ा सैलरी पैकेज ऑफर नहीं किया गया है.

अनूप बाग्ची से पहले सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वसवानी का था, जिन्हें वित्तवर्ष 2026 में 17.23 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था. अनूप बागची को दिया जाने वाला अमाउंट इससे भी करीब दोगुना बड़ा होगा. इस मामले में एक्सिस बैंक दूसरे नंबर आता है. पिछले वित्तवर्ष में एक्सिस बैंक के सीईओ को कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था.

क्या-क्या शामिल होगा इस पैकेज में
अनूप बागची को मिलने वाले 35.90 करोड़ के सैलरी पैकेज में 8.97 करोड़ रुपये का तो फिक्स्ड पैकेज शामिल था. इसके अलावा 26.92 करोड़ का वैरिएबल शामिल है. इस वैरिएबल कम्पोनेंट में से भी 8.88 करोड़ रुपये कैश में दिए जाएंगे, जबकि 18.04 करोड़ रुपये शेयर-लिंक्ड के जरिये दिए जाएंगे. इस कैटेगरी में 7,11,801 ईशॉप्स (ESOPs) शेयर का भुगतान किया जाएगा और इसकी कीमत 18.04 रुपये प्रति यूनिट होगी. इसके अलावा बैंक ने ज्वाइनिंग बोनस देने का भी फैसला किया है. इसमें 3.19 करोड़ की कीमत वाले 44,796 स्टॉक्स दिए जाएंगे . 1,64,207 ईसॉप्स का भी भुगतान होगा, जिसकी वैल्यू 4.16 करोड़ रुपये होगी.

कब से संभालेंगे बैंक का जिम्मा
एचडीएफसी बैंक ने अनाउंस किया है कि नए एमडी-सीईओ अपना पद 27 अक्टूबर से ज्वाइन करेंगे और उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा. बागची इससे पहले रहे सीईओ शशिधर जगदीशन का स्थान लेंगे. जगदीशन ने 29 अगस्त को बैंक के बोर्ड को बताया था कि वे आगे अपना पद नहीं संभाल सकेंगे. जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा. जगदीशन को 3.31 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी मिलती थी, जिसमें 3.63 करोड़ का अलाउंस और 39.70 लाख का पीएफ अंशदान भी शामिल था. इसके अलावा उन्हें 49.64 लाख का रिटायरमेंट बेनिफिट भी दिया गया है. जगदीशन ने परफॉर्मेंस बोनस के तौर पर 7.29 करोड़ रुपये भी हासिल किए हैं.



Source link