सोने और चांदी की कीमतों में आज 8 अक्टूबर को तेजी आ गई है. सोने का रेट MCX पर 533 रुपये चढ़कर 149636 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. चांदी भी 339 रुपये उछलकर 223900 रुपये पर ट्रेड कर रही है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत 0.46 फीसदी चढ़कर 4,159 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. चांदी 0.06 फीसदी गिरकर 60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. सोने-चांदी की खरीदारी करने का अगर आज आप मन बना रहे हैं तो उससे पहले लेटेस्ट रेट जरूर देख लें.
आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,37,240 और 24 कैरेट ₹1,49,560 प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट का भाव ₹1,37,090, जबकि 24 कैरेट ₹1,49,560 है. चेन्नई में 22 कैरेट ₹1,37,110 और 24 कैरेट ₹1,49,580 पर है. वहीं जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना सबसे महंगा ₹1,49,690 प्रति 10 ग्राम है. अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना ₹1,37,140 और 24 कैरेट ₹1,49,590 पर मिल रहा है.
कितना है सोने का दाम?
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| हैदराबाद | ₹1,37,090 | ₹1,49,560 |
| भोपाल | ₹1,37,140 | ₹1,49,590 |
| अहमदाबाद | ₹1,37,140 | ₹1,49,590 |
| चंडीगढ़ | ₹1,37,240 | ₹1,49,690 |
| लखनऊ | ₹1,37,240 | ₹1,49,690 |
| जयपुर | ₹1,37,240 | ₹1,49,690 |
| कोलकाता | ₹1,37,090 | ₹1,49,560 |
| चेन्नई | ₹1,37,110 | ₹1,49,580 |
| मुंबई | ₹1,37,090 | ₹1,49,170 |
| दिल्ली | ₹1,37,240 | ₹1,49,560 |
चांदी का रेट कितना?
चांदी के भाव में भी गिरावट का सिलसिला जारी है. 8 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत करीब 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इस साल जनवरी में चांदी ने जोरदार तेजी दिखाते हुए करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था.
सोने-चांदी की कीमतों पर किन फैक्टर्स का असर
सोने की कीमतों को जियो-पॉलिटिकल टेंशन से लगातार सपोर्ट मिल रहा है. यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकारी बलों के बीच लड़ाई तेज हो गई है. इस दौरान सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हुए हमलों में तीन लोगों की मौत की भी खबर है. बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई. सोने का भाव 5 अगस्त के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. मजबूत अमेरिकी डॉलर और यूएस ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी ने बिना ब्याज देने वाली इस कीमती मेटल्स पर दबाव बनाया है.
भारत में चांदी की कीमत हर दिन कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों से बदलती रहती है. देश अपनी जरूरत की काफी चांदी आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां के भाव पर पड़ता है. चांदी की कीमत ग्लोबल लेवल पर डॉलर में तय होती है, इसलिए डॉलर मजबूत या कमजोर होने पर भी इसके भाव प्रभावित होते हैं. इसी तरह रुपये और डॉलर के बीच विनिमय दर भी अहम है. अगर रुपया कमजोर होता है तो चांदी का आयात महंगा पड़ सकता है और घरेलू कीमतें बढ़ सकती हैं.
चांदी की खासियत यह है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ गहने या निवेश के लिए नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में भी बड़े पैमाने पर होता है. इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में मांग बढ़ने पर चांदी के भाव को सहारा मिल सकता है. महंगाई के दौर में निवेशक भी कीमती मेटल्स का रुख करते हैं, जिससे मांग बढ़ सकती है. वहीं, सरकार की ओर से आयात शुल्क, GST या अन्य टैक्स में बदलाव से इसकी लागत प्रभावित होती है.