Drishyam 3 Vs Hanuman Ansh: दृश्यम 3 को 62वें दिन टक्कर दे रही हनुमान अंश, 6वें दिन विजय सालगांवकर की रफ्तार धीमी

Drishyam 3 Vs Hanuman Ansh: दृश्यम 3 को 62वें दिन टक्कर दे रही हनुमान अंश, 6वें दिन विजय सालगांवकर की रफ्तार धीमी


Last Updated:

Drishyam 3 Day 6 Vs Hanuman Ansh 62: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कमाई के आंकड़े एक दिलचस्प कहानी बयां कर रहे हैं. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ रिलीज के छठे दिन भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, लेकिन इसकी रफ्तार में थोड़ी गिरावट आई है. दूसरी तरफ, विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ 62 दिन पूरे करने के बाद भी सिनेमाघरों से हटने का नाम नहीं ले रही. खास बात यह है कि बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने शानदार कमाई जारी है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां 2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ अपने पहले हफ्ते में टिकी हुई है. वहीं, दूसरी तरफ 62 दिनों से सिनेमाघरों में जमी विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ अब भी इसे कड़ी टक्कर दे रही है. ‘हनुमान अंश’ पर बाबा नीम करौली की कृपा खूब बरस रही हैं. अजय देवगन का चर्चित किरदार ‘विजय सालगांवकर’ एक बार फिर दर्शकों को बांधने में कामयाब तो रहा है, लेकिन छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी नरमी और रफ्तार धीमी देखने को मिली है. 

जहां ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए सिर्फ 6 दिन हुए हैं. वहीं ‘हनुमान अंश’ 62 दिनों से सिनेमाघरों में टिकी हुई है. सैकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो अजय देवगन की ‘दृश्यम 3′ ने छठे दिन 15.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, वहीं ‘’हनुमान अंश’ ने 62वें दिन भी 80 लाख रुपये की कमाई कर अपनी पकड़ बनाए रखी. फाइल फोटो

अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में लौटे हैं और ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में मजबूत कमाई की, लेकिन छठे दिन इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हुई. ‘दृश्यम 3’ ने छठे दिन 15.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह पिछले दिन यानी पांचवें दिन की 19.50 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले करीब 20.5 फीसदी की गिरावट है. फिल्म ने छठे दिन कुल 15,972 शोज के साथ यह कलेक्शन दर्ज किया. फाइल फोटो

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘दृश्यम 3’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन अब 279 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 232.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है. छठे दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 87.50 करोड़ रुपये हो गई है. इन आंकड़ों को जोड़ें तो ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 366.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. यानी रिलीज के महज 6 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फाइल फोटो

‘दृश्यम 3’ की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह भी है कि फिल्म अजय देवगन की सबसे तेज 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है. विजय सालगांवकर के किरदार की लोकप्रियता का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर साफ तौर पर मिलता दिखाई दे रहा है. अजय देवगन की पिछली रिलीज ‘धमाल 4’ से तुलना करें तो ‘दृश्यम 3’की रफ्तार काफी तेज नजर आती है. ‘धमाल 4’ ने पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और उस समय उसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 167.88 करोड़ रुपये था. इसके मुकाबले ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के शुरुआती छह दिनों में ही 232.50 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है. फाइल फोटो

अब बात उस फिल्म की, जो रिलीज के 62वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है. ‘हनुमान अंश’ ने 62वें दिन 0.80 करोड़ यानी 80 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. खास बात यह है कि इतनी लंबी थिएट्रिकल रन के बावजूद फिल्म अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. फिल्म ने 62वें दिन 1,578 शोज के साथ 0.80 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. हालांकि, यह भी पिछले दिन के मुकाबले 20 फीसदी कम है. 61वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.  फाइल फोटो

‘हनुमान अंश’ का इंडिया नेट कलेक्शन अब 327.28 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 386.56 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज मार्केट में 62वें दिन फिल्म ने 0.05 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस 39.95 करोड़ रुपये हो गया. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 426.51 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. फाइल फोटो

अगर सिर्फ अब तक के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘हनुमान अंश’ फिलहाल ‘दृश्यम 3’ से आगे है. 62 दिनों में फिल्म ने 426.51 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि ‘दृश्यम 3’ ने सिर्फ 6 दिनों में 366.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. फाइल फोटो

लेकिन बजट के हिसाब से देखा जाए तो बजट के हिसाब से देखें तो ‘हनुमान अंश’ की जीत कहीं ज्यादा बड़ी है. फिल्म का बजट करीब 1.75-2 करोड़ रुपये बताया गया है और यह अब तक 426.51 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कर चुकी है. यानी करीब 200 गुना से भी ज्यादा रिटर्न. वहीं, ‘दृश्यम 3’ का बजट करीब 110 से 150 करोड़ बताया गया है और 6 दिन में 366.50 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा चुकी है. कमाई में ‘दृश्यम 3’ मजबूत है, लेकिन बजट के मुकाबले मुनाफे और ROI में ‘हनुमान अंश’ बहुत आगे है. फाइल फोटो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link