Last Updated:
Chitrakoot to Satna Route: चित्रकूट में भगवान श्रीराम की तपोस्थली के दर्शन के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. नवरात्रि के दौरान भक्तों की भीड़ और बढ़ जाती है, ऐसे में कई लोग चित्रकूट के बाद मध्य प्रदेश के सतना और मैहर स्थित मां शारदा मंदिर जाने का भी प्लान बनाते हैं. अगर आप भी चित्रकूट से सतना या मैहर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो रास्ते की सही जानकारी पहले से होना काफी काम आ सकती है. चित्रकूट और आसपास के इलाकों से इन दोनों जगहों तक पहुंचने के लिए दो प्रमुख रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए मानिकपुर और चित्रकूट से सतना-मैहर जाने के लिए कौन सा रास्ता लिया जा सकता है और दोनों मार्गों से कितनी दूरी तय करनी होगी.
चित्रकूट: धर्म नगरी चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोस्थली के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग जगहों से दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं. खासकर नवरात्रि के समय चित्रकूट में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में कई श्रद्धालु चित्रकूट में दर्शन करने के बाद मध्य प्रदेश के सतना और मैहर स्थित मां शारदा मंदिर जाने का भी प्लान बनाते हैं.
अगर आप भी चित्रकूट से सतना या मैहर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो रास्ते की ये जानकारी आपके बड़े काम आ सकती है. चित्रकूट और आसपास के इलाकों से इन दोनों जगहों तक पहुंचने के लिए दो रास्ते इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इन रास्तों से जाने पर आपको अनजान जगहों पर रास्ता तलाशने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी.
मानिकपुर से टिकरिया होकर पहुंच सकते हैं सतना और मैहर
अगर आप मानिकपुर, मारकुंडी या रानीपुर टाइगर रिजर्व के आसपास के इलाके में हैं और वहां से सतना या मैहर जाना चाहते हैं, तो मानिकपुर होकर जा सकते हैं. मानिकपुर से मारकुंडी तिराहे के रास्ते टिकरिया की ओर बढ़ते हुए सतना, मध्य प्रदेश की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग मिलता है. इसी रास्ते से आप अपने वाहन से सतना और मैहर की ओर जा सकते हैं. जानकारी के अनुसार, मानिकपुर से सतना की दूरी करीब 70 किलोमीटर है, जबकि मैहर स्थित मां शारदा मंदिर की दूरी लगभग 115 किलोमीटर है. इसलिए मानिकपुर और आसपास के इलाकों में रहने वाले या वहां से आने वाले लोगों के लिए यह रास्ता उपयोगी हो सकता है.
चित्रकूट से पिंडरा होकर भी जा सकते हैं सतना-मैहर
वहीं, अगर आप चित्रकूट धाम, जानकी कुंड या आसपास के इलाके में हैं, तो सतना और मैहर जाने के लिए चित्रकूट से पिंडरा होकर जाने वाला रास्ता भी इस्तेमाल कर सकते हैं. स्थानीय निवासी ललित पांडे ने Local18 को बताया कि इस रास्ते से भी श्रद्धालु आसानी से सतना और मैहर की ओर जा सकते हैं. इस रास्ते से चित्रकूट से सतना की दूरी करीब 75 किलोमीटर और मैहर की दूरी लगभग 120 किलोमीटर बताई गई है. यानी चित्रकूट में दर्शन करने के बाद मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह भी एक रास्ता हो सकता है.
धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद MP का भी रुख करते हैं श्रद्धालु
चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा, रामघाट, जानकी कुंड समेत कई धार्मिक स्थल हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. कई लोग चित्रकूट आने के बाद मध्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की ओर भी जाते हैं. ऐसे में सतना और मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इन दोनों रास्तों की जानकारी काम आ सकती है.