₹55 लाख और 7 टन लोहा… यहां खड़ा हुआ देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण, 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

₹55 लाख और 7 टन लोहा… यहां खड़ा हुआ देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण, 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला


होमताजा खबरDelhi

यहां खड़ा हुआ देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण,11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

Last Updated:

दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण खड़ा किया गया है. इसे बनाने में 55 लाख रुपये और 7 टन लोहा लगा है. ग्राउंड में 11 से 20 अक्टूबर तक रामलीला आयोजित होगी. 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

नई दिल्ली: दिल्ली वालों का इंतजार अब खत्म हो गया है. देश का सबसे ऊंचा और लंबा रावण आखिरकार द्वारका सेक्टर 10 स्थित रामलीला ग्राउंड में खड़ा कर दिया गया है. 221 फीट ऊंचे इस विशालकाय रावण को खड़ा करने के लिए चार बड़ी क्रेनों की मदद ली गई.

मेट्रो यात्रियों के लिए भी बना कौतूहल
यह रावण इतना ऊंचा है कि पास से गुजर रही मेट्रो ट्रेन में बैठे लोग भी इसे देखकर हैरान हो रहे हैं. पूरे द्वारका में यह दूर-दूर से साफ नजर आ रहा है. दशहरे से पहले ही लोग इसकी फोटो और वीडियो बनाने के लिए ग्राउंड पर पहुंचने लगे हैं. रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के भी 90-90 फीट ऊंचे पुतले खड़े किए गए हैं.

11 अक्टूबर से रामलीला, 20 को होगा दहन
द्वारका सेक्टर 10 में श्री रामलीला सोसाइटी की ओर से आयोजित यह 15वीं रामलीला है. इसका आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगा. 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा. रामलीला का मंचन रोज रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक चलेगा. इस बार मंचन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक का खास इस्तेमाल किया जा रहा है. जो लोग ग्राउंड पर नहीं आ सकते, वे सोसाइटी की वेबसाइट पर इसे लाइव देख सकते हैं. इस रामलीला में 120 से ज्यादा कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.

55 लाख की लागत से बना लोहे का रावण
इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण ही है. इसे बनाने में करीब 55 लाख रुपये की लागत आई है और इसमें 7 टन लोहे का इस्तेमाल हुआ है. इसके अलावा रामलीला का मुख्य मंच भव्य सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है.

वीआईपी एंट्री और पार्किंग की सुविधा
अगर आप रामलीला को वीआईपी एरिया में बैठकर देखना चाहते हैं, तो सोसाइटी की वेबसाइट से मेंबरशिप ले सकते हैं. नई मेंबरशिप के लिए 21,000 रुपये देने होंगे, जिसमें पार्किंग समेत कई विशेष सुविधाएं मिलेंगी. वहीं पुरानी मेंबरशिप को 11,000 रुपये में रिन्यू कराया जा सकता है. ग्राउंड में स्टेज सज कर पूरी तरह तैयार है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.



Source link