‘₹40000 माताओं-बहनों को हर साल…’ अयोध्या की धरती से बुलडोजर पर क्या कह गए अखिलेश? सीएम योगी को दी चुनौती


Last Updated:

Ayodhya News: समाजवादी पार्टी के नेता प्रमुख अखिलेश यादव प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं. यहां पत्रकारों से बातचीत में चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार आएगी तो गरीब महिलाओं को 40000 रुपए हर साल दिया जाएगा.

Top Deals Inside

'₹40000 माताओं-बहनों को हर साल…' अयोध्या की धरती से अखिलेश यादव का दावाZoom

अयोध्या में अखिलेश यादव

अयोध्या: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के घर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा का श्रवण किया. यहां उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने रोजगार दिया, लैपटॉप बाटे, अब हम राज्य की माताओं और बहनों से वादा करते हैं कि हर साल उन्हें 40000 रुपए देने का काम किया जाएगा. इस दौरान अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों के संत-महंत भी मौजूद रहे. श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने आयोजन के लिए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ का आभार जताया. उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, दया और अपनापन बना रहना चाहिए. लोगों को जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास होना चाहिए.

अखिलेश यादव ने अयोध्या की पावन धरती पर श्रीमद्भागवत कथा सुनने को अपना सौभाग्य बताया. उन्होंने भगवान राम, भगवान कृष्ण और सभी देवी-देवताओं से आशीर्वाद मिलने की कामना की. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय और PDA को लेकर भी अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को भी भागवत कथा से प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्हें किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए. चुनाव आयोग को बेईमानी नहीं करनी चाहिए. गरीब के वोट का जो अधिकार है, उसे नहीं छीना जाना चाहिए.



Source link