मध्य प्रदेश में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, मुंबई से 90 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव


Last Updated:

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित ‘मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर संवाद’ कार्यक्रम में अलग-अलग सेक्टर्स के निवेशकों से भी मुलाकात की. उन्होंने निवेश योजनाओं और औद्योगिक विस्तार पर चर्चा करते हुए प्रतिनिधियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए न्यौता दिया. बताया जा रहा है यहां से करीब 90000 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं.

Top Deals Inside

MP में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, मिला 90 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्तावZoom

मुंबई से मिले 90000 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित ‘मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर संवाद’ कार्यक्रम में अलग-अलग सेक्टर्स के निवेशकों से भी मुलाकात की. उन्होंने निवेश योजनाओं और औद्योगिक विस्तार पर चर्चा करते हुए प्रतिनिधियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए न्यौता दिया. बताया जा रहा है यहां से करीब 90000 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं.

मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुम्बई रोड शो में विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ दिनभर हुई बैठकों में मध्यप्रदेश को लगभग 90 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए. यह कार्यक्रम अगले साल जनवरी में होने वाले मध्य प्रदेश के दूसरे ‘वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन’ से पहले आयोजित किया गया.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से 14375 रोजगार के अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि पिछले साल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित पहले जीआईएस में राज्य को 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे. इनमें से अबतक करीब 30 प्रतिशत निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा चुका है.



Source link