भोपाल में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर बैठे दिग्विजय-जीतू; चौराहे पर लगा जाम


Last Updated:

Congress Protest In Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के बड़े नेता और उसके कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है.

Top Deals Inside

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर बैठे दिग्विजय-जीतू, लगा जामZoom

मध्य प्रदेश में सड़क पर बैठे बड़े कांग्रेसी नेता

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर राहुल गांधी दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला है. मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की तरफ से आरोप लगाया गया कि दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अच्छा व्यवहार नहीं हुआ. इसी वजह से भोपाल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला, जहां प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हुए.

सड़क पर ही बैठे बड़े नेता
भोपाल के प्रमुख व्यापम चौराहे से लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तक ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला गया. सैकड़ों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और दिग्गजों ने मार्च में हिस्सा लेकर एकजुटता दिखाई. इसमें कई बड़े नेता शामिल हुए. इस दौरान दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और आरिफ मसूद जैसे नेता सड़क पर ही बैठ गए. कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और इससे चौराहे पर थोड़ी देर के लिए चौराहे पर जाम लग गया.

क्या बोले दिग्विजय सिंह?
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। जब देश के बड़े संवैधानिक पदों पर बैठे लोग एकतरफा काम करने लगें, तो सड़कों पर उतरना मजबूरी बन जाता है. जनता के अधिकार छीन लिए गए हैं.

जीतू पटवारी ने भी बोला हमला
जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा. चुनाव आयोग की निष्पक्षता खत्म हो चुकी है. जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है. हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हैं.

इंदौर में भी कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
इंदौर में चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. बड़ा गणपति चौराहे से टोरी कॉर्नर तक कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला. टोरी कॉर्नर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई. ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने लगे. पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झूमाझटकी हुई. पुलिस ने फायर फाइटर की मदद से पुतले में लगी आग बुझाई.

(रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)



Source link