बेटी के पैदा होते ही 5000, BA/B.sc में एडमिशन पर तुरंत मिलेगा 7000 रुपये, कमाल की है योगी सरकार की स्कीम


Last Updated:

Yogi Government scheme For Girls: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे की बालिकाओं के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में योगी सरकार की सबसे अहम योजनाओं में से एक है, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना. यह योगी सरकार की सबसे कल्याणकारी योजना है.

Top Deals Inside

बेटी के पैदा होते ही 5000, BA/B.sc में एडमिशन पर 7000, बहुत खास है यह स्कीमZoom

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे की महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनके उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है और इसकी झलक राज्य की कानून व्यवस्था के साथ-साथ योजनाओं में भी दिखती है. इसी कड़ी में हम आपको उस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लड़कियों के विकास में अहम योगदान निभाएगा. इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना. यह उत्तर प्रदेश सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसके तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा यानी कि स्नातक तक कुल 6 चरणों में 25000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. आइए जानते हैं, इस योजना की पात्रता और कैसे करें आवेदन…

योजना के मुख्य चरण और मिलने वाली राशि
प्रथम चरण (बेटी का जन्म)- 5000 रुपये
द्वितीय चरण (एक वर्ष के भीतर संपूर्ण टीकाकरण)- 2000 रुपये
तृतीय चरण (कक्षा 1 में प्रवेश)- 3000 रुपये
चतुर्थ चरण (कक्षा 6 में प्रवेश)- 3000 रुपये
पंचम चरण (कक्षा 9 में प्रवेश)- 5000 रुपये
छठवां चरण (स्नातक डिग्री या 2 साल के डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन)- 7000

पात्रता
निवासः आवेदक परिवार उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए
आय सीमाः परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
बच्चों की संख्याः परिवार में अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए. लेकिन विशेष परिस्थितियों (जैसे जुड़वा बेटियां होने पर) में ही सीमा में छूट दी जाती है.

आवेदन कैसे करें
आप मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सहायता राशि सीधे डीबीटी के जरिए बैंक खाते में भेजी जाती है.



Source link