Nana Patekar Death Ravi Kishan Reaction : नाना पाटेकर के निधन की खबर से अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन भावुक हो गए. उन्होंने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है. रवि किशन ने नाना पाटेकर की सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व को याद किया. बहुत भावुक होते हुए सांसद ने कहा कि गोवा में नाना पाटेकर ने ही अपने हाथ से मुझे भोजन करवाया था. और नाना ने ही कहा था कि रवि मुझे तेरा गोरखपुर देखना है, आप गोरखपुर आते-आते रह गए नाना.. नाना पाटेकर के निधन पर रविकिशन ने बेहद दुख के साथ क्या-क्या बातें कहीं, आइये जानते हैं डिटेल में…
रविकिशन ने बाकायदा वीडियो जारी करते हुए कहा कि ‘आज सुबह पहली खबर आई, मेरे बहुत करीबी दोस्त नाना पाटेकर गोवा में उनको कार्डियक अरेस्ट आया और वो बच नहीं पाए. उसी गोवा में उन्होंने अपने हाथ से मुझे भोजन करवाया था. मेरे अच्छे मित्र, मैं उनका बहुत बड़ा फैन. हम क्या, पूरा देश उनका फैन. रंगमंच, मराठी रंगमंच, नाटक, नटसम्राट से लेकर मैं अंकुश मूवी से उनका फैन था. प्रहार उन्होंने डायरेक्ट की. परिंदा की परफॉर्मेंस कोई भूल नहीं सकता.’
देखें रविकिशन का नाना पाटेकर के लिए वीडियो
उन्होंने कहा कि ‘वह आगे अनगिनत फिल्मों में, उनके अनगिनत नाटकों में, मराठी सिनेमा, हिंदी सिनेमा.. इंसान बहुत कमाल थे, एक दोस्त थे. दुख में खड़े रहते थे. फोन आता था. मुंबई की चकाचौंध में भी सादगी. उन्होंने अपना देसीपन, अपना भारतीयपन, अपनी संस्कृति और संस्कार को छोड़ा नहीं था. नाना पुणे से दूर एक फार्म बना के वहां रहते थे. गोवा में बहुत सुंदर घर था. मराठी कल्चर, मराठा कल्चर को उन्होंने कैसे जीवित रखा था. अपने अंदर एक मराठा था, उनके अपने अंदर महाराष्ट्र था, अपने अंदर एक कलाकार, एक नट. आज हमने एक नट सम्राट खोया है. ऐसा नट सम्राट जो कभी नहीं मिल सकता. एक ऐसा कलाकार जो अब कभी नाना पाटेकर नहीं हो सकता.’
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी धरती पर, सिनेमा की धरती पर, रंगमंच की धरती पर एक बहुत बड़ा नट चला गया. आज मेरी बहुत पर्सनल क्षति हुई. महादेव उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे. मल्हार को ताकत दे. उनके पुत्र मल्हार से बहुत प्रेम करते थे. अपने बेटे से बहुत ज्यादा प्रेम. मल्हार उनका मित्र था, उनका सखा था. शॉकिंग… नाना चले गए.’
रविकिशन ने बेहद दुखी होते हुए कहा कि ‘नाना आप बोले थे तेरा गोरखपुर देखना है मेरे को रवि. पिछले महीने तो बात हुई थी. भोपाल में कहीं गर्मी में शूटिंग कर रहे थे. बोल रहे थे, हालत खराब है, बहुत गर्मी है. इधर गोरखपुर… अब आते-आते रह गए नाना.’