अमृतसर में हुई थी मैड संधू की हत्‍या, अहमदाबाद पुलिस से अरेस्‍ट हुआ हत्‍यारा, गोल्डी ढिल्लों से जुड़े तार


होमताजा खबरक्राइम

अमृतसर में हुई थी मैड संधू की हत्‍या, अहमदाबाद पुलिस से अरेस्‍ट हुआ हत्‍यारा

Last Updated:

पंजाबी सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर मैड संधू की हत्‍या के मामले में गुजरात पुलिस ने एक शूटर को अरेस्‍ट किया है. आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वारदात को गोल्‍डी ढिल्‍लों गिरोह के इशारे में अंजाम दिया गया था. अमृतसर में हुई इस हत्‍या के मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली हैं. क्‍या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़े पूरी खबर.

Top Deals Inside

अमृतसर में हुई थी मैड संधू की हत्‍या, अहमदाबाद पुलिस से अरेस्‍ट हुआ हत्‍याराZoom

पंजाबी सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्‍ट मैड संधू की हत्‍या मामले में गुजरात पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्‍ट किया है. (Image: @its_madsandhuofficial)

क्राइम न्‍यूज. पंजाबी सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्‍ट मैड संधू की हत्‍या मामले में गुजरात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक आरोपी को अरेस्‍ट किया है. आरोपी की पहचान परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद के तौर पर हुई है. पुलिस का दावा है कि आरोपी परमिंदर ही वह शख्‍स है, जिसने मैड संधू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्‍या की इस वारदात को अंजाम दिया था.

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) अजित राजियन के अनुसार, पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की 3 अक्टूबर को अमृतसर (पंजाब) के लोहड़का रोड इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में एक सीक्रेट इनपुट के आधार पर आरोपी परमिंदर काका उर्फ प‍रमिंदर प्रसाद को अरेस्‍ट किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह गोल्‍डी ढिल्‍लों गिरोह से जुड़ा हुआ है और उसी ने मैड संधू पर गोली चलाई थी.

डीसीपी अजित राजियन ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी परमिंदर ने ही पहले मोटर साइकिल की व्‍यवस्‍था की. इसके बाद, उसने ही मैड संधू पर गोली चलाई थी. इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसके साथ अन्‍य शूटर भी शामिल थे. इन दोनों शूटर के लिए मोटरसाइकिल का इंतजाम आरोपी परमिंदर ने ही किया था. इस वारदात में शामिल अन्‍य आरोपियों की तलाश में गुजरात क्राइम ब्रांच जुट गई है.

लैंगिक मुद्दों पर बेबाकी से रखते थे अपनी राय
संधू सोशल मीडिया पर मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर अपने काम के लिए जाने जाते थे. वह पॉडकास्ट और डिजिटल मंचों पर मेकअप कला तथा लैंगिक मुद्दों पर बात करते थे. उन्हें अपनी शैली और फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना और विरोध का भी सामना करना पड़ा था. कुछ महीने पहले एक निहंग सिख ने उनके सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले कंटेंट और पहनावे पर आपत्ति जताई थी. उन्‍होंने कहा था कि उनके वीडियो का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. आपको बता दें कि मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.26 लाख फॉलोअर थे और उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘ओए भोले ओए’ में अभिनय भी किया था.



Source link