अचानक देर रात तक थाने में धरने पर क्यों बैठे पार्षद? फिर सभी ने दिया इस्तीफा; इमरती देवी की भी एंट्री

अचानक देर रात तक थाने में धरने पर क्यों बैठे पार्षद? फिर सभी ने दिया इस्तीफा; इमरती देवी की भी एंट्री


Last Updated:

Dabra News: ग्वालियर के डबरा के पार्षदों ने शांति भंग का नोटिस मिलने के बाद थाने में हंगामा खड़ा कर दिया. पार्षद देर रात थाने में धरने पर बैठे रहे. इसके उनकी SDOP सौरभ कुमार से तगड़ी बहस भी हुई. बाद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 30 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया. फिर पूर्व विधायक इमरती देवी ने मामले को संभाला और पार्षदों को समझाया.

Zoom

डबरा में थाने में धरने पर बैठे पार्षद

Dabra News: डबरा नगर पालिका का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक बार फिर सिटी थाने में पार्षदों का धरना देखने को मिला. मामला उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब धरने से पहले पहुंचे पार्षद ओर एसडीओपी सौरभ कुमार के बीच तीखी बहस हुई. फिर पार्षदों ने धरना दिया. इतना ही नहीं पुलिस के अड़ियल रवैए के चलते भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष सतेन्द्र दुबे, कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय सहित 30 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा भी दिया. इससे डबरा में सियासत गर्म हो गई.

मामले को बढ़ता देख पूर्व मंत्री इमरती देवी भी सिटी थाना पहुंची पार्षदों से बात की धरना बंद कराया. पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि पार्षदों पर पुलिस की कार्यवाही गलत तरीके से की गई है, जो कि पूरी तरह से गलत है. मेरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव से बात हुई है. वह डबरा आएंगे और पार्षदों की बात सुनेंगे.

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दे कि अभी हाल ही में वार्ड 13 के पार्षद हीरा सिंह से एक विवाद हुआ था, जिसको लेकर FIR दर्ज कराने थाने में पार्षदों ने धरना दिया था. फिर झाडू लगाकर विरोध दर्ज करवाया था. इसी मामले को लेकर पुलिस ने 6 पार्षदों पर शांति भाग की कार्यवाही कर नोटिस जारी किए. जैसे ही पार्षदों को नोटिस मिले तो सीधे थाने पहुंचे और इस कार्यवाही को पुलिस की तानाशाही बताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके बाद बहस के बाद मामला और बिगड़ गया.

इमरती देवी ने खत्म करवाया धरना
बताया जा रहा है कि देर रात पर पार्षद थाने में ही धरने पर बैठे रहे. उन्होंने होटल से खाना मंगवाकर थाने की दहलीज पर खाना खाया और वहीं लेट गए. इसके बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी वहां पर पहुंची और उन्होंने धरना खत्म करवाया. बताया जा रहा है कि एडिशनल एसपी जयराज कुबेर उनकी समस्याएं सुनेंगे. इसके बाद मामला सुलझाया जाएगा.



Source link