Traffic Alert: दिल्ली बारापूला फ्लाईओवर पर भीषण जाम, गूगल मैप भी फेल
Last Updated:
दिल्ली के बारापूला फ्लाईओवर को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है. इस रास्ते को लेकर गूगल मैप भी कोई अपडेट नहीं दिखा रहा है, ऐसे में लोग इस रास्ते पर आ रहे हैं. पुलिस ने इसके बजाय डीएनडी की तरफ से जाने की अपील की है.
Traffic Alert: दिल्ली बारापूला फ्लाईओवर पर भीषण जाम, गूगल मैप भी फेल, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट जरूर पढ़ लें.
दिल्ली के हाल ही में शुरू किए गए बारापूला फ्लाईओवर फेज-3 पर भीषण जाम लग रहा है. सुबह से इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर गाड़ियों का जमावाड़ा हो गया है. 15 मिनट का सफर एक घंटे में पूरा हो रहा है. इस फ्लाईओवर पर गाड़ियां रेंग-रेंग के चल रही हैं, इसे लेकर अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार नोएडा लिंक रोड/मयूर विहार फेज-1 से बारापुला/रिंग रोड की तरफ जाने वाली बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड पर भीषण जाम के हालात हैं. एक्स पर जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक लोगों को इस रोड से गुजरने में काफी समस्या हो रही है. एक बार इस फ्लाईओवर पर चढ़ने के बाद लोग न बाहर निकल पा रहे हैं और न ही जल्दी पहुंच पा रहे हैं. वे जाम में फंसने को मजबूर हैं.
दिल्ली पुलिस ट्रैफिक अलर्ट.
पुलिस के मुताबिक गूगल मैप्स पर बारापुला फेज-3 की जाम की जानकारी नहीं दिख रही है. इस वजह से लोग इसी रास्ते पर आ रहे हैं. पुराने रोड से जाने वाले लोग भी इसी फ्लाईओवर पर चढ़ रहे हैं. इससे बारापुला जंक्शन पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक और जाम लग गया है.
ट्रैफिक की स्थिति यहां इतनी खराब है कि बारापुला/रिंग रोड की तरफ जाने वाला ट्रैफिक भारी और बहुत धीमा चल रहा है. हालांकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी यहां मौजूद हैं और जाम कम करने के लिए बारापुला फेज-3 से आने वाले वाहनों को NH-24/DND की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है.
ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि यात्री इस रास्ते से बचें और NH-24/DND का वैकल्पिक रास्ता अपनाएं, ताकि इस फ्लाईओवर पर दबाव कुछ कम हो सके. फिलहाल ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद है और ट्रैफिक नियंत्रित कर रही है.