Success Story: केला, कपास, गन्ना और सोयाबीन! बुरहानपुर के अजय के खेत में फसलों का मेल, कमाई में आया बंपर उछाल

Success Story: केला, कपास, गन्ना और सोयाबीन! बुरहानपुर के अजय के खेत में फसलों का मेल, कमाई में आया बंपर उछाल


Last Updated:

Mixed-Farming: बुरहानपुर के युवा किसान अजय प्रजापति ने दोस्तों से प्रेरणा लेकर 10 एकड़ जमीन पर मिक्स खेती शुरू की है. वे अलग-अलग फसलें उगाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं और लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.

Top Deals Inside

Mixed-Farming: खेती में अगर सही योजना और अलग-अलग फसलों का बेहतर तालमेल हो तो किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकता है. बुरहानपुर के युवा किसान अजय प्रजापति ने दोस्तों से मिली प्रेरणा के बाद खेती का तरीका बदला और मिक्स खेती को अपनाया. आज वे 10 एकड़ जमीन में अलग-अलग फसलों की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं.

किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को किसान अजय ने खेती की शुरुआत परिवार की छह एकड़ जमीन से की थी. खेती के दौरान उनकी दोस्तों से लगातार बातचीत होती थी. दोस्तों ने उन्हें मिक्स खेती के फायदे बताए और अलग-अलग फसलों की जानकारी दी. इसके बाद अजय ने भी पारंपरिक तरीके से हटकर खेत में कई तरह की फसलें लगाने का निर्णय लिया. पिछले पांच वर्षों में उन्होंने चार एकड़ जमीन और खरीदी. इस तरह अब उनके पास कुल 10 एकड़ जमीन हो गई है. अजय के खेत की खासियत यह है कि यहां एक ही फसल पर निर्भर रहने के बजाय कई फसलों का उत्पादन किया जाता है. खेत में केला कपास गन्ना मक्का चना और सोयाबीन जैसी फसलों के साथ मौसम के अनुसार अलग-अलग तरह की सब्जी-भाजी भी लगाई जाती है. इससे किसी एक फसल के भाव कम होने पर दूसरी फसल से होने वाली आमदनी किसानों को सहारा देती है. अजय का कहना है कि मिक्स खेती के कारण खेती में जोखिम कम करने में मदद मिलती है. अलग-अलग फसलों की खेती से सालभर खेत से उत्पादन मिलता रहता है. उनका प्रयास रहता है कि मौसम और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए फसलों का चयन किया जाए.

मिक्स खेती से कर रहे अच्छी कमाई
मिक्स खेती से अजय को अच्छी आमदनी हो रही है. इसके साथ ही उनके खेत में स्थानीय स्तर पर 8 से 10 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. खेत की तैयार फसल की देखभाल कटाई और अन्य कृषि कार्यों में मजदूरों को काम मिलता है. अजय की कहानी बताती है कि खेती में नई सोच और दूसरे किसानों से मिलने वाली जानकारी को अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं. दोस्तों से मिली प्रेरणा से शुरू हुई मिक्स खेती आज अजय के लिए कमाई के साथ रोजगार देने का जरिया भी बन गई है.



Source link