MP CG TOP NEWS LIVE: इटारसी के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, छत्तीसगढ़ को सिंगापुर से मिला 43600 करोड़ का निवेश

MP CG TOP NEWS LIVE: इटारसी के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, छत्तीसगढ़ को सिंगापुर से मिला 43600 करोड़ का निवेश


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

इटारसी औद्योगिक क्षेत्र में बारदाने के गोदाम में लगी भीषण आग
नर्मदापुरम के इटारसी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात बारदाने के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई. 12 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना की गंभीरता देखते हुए सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. दुर्घटना में गोदाम में रखे हुए लाखों का बारदाना जलकर राख हो गया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

आज सिंगापुर यात्रा से लौट रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिंगापुर यात्रा से लौट रहे हैं. वह सुबह 08:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सिंगापुर यात्रा में 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले. यात्रा में एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ रुपये का नया निवेश मिला है. युवाओं को तैयार करने के लिए ITE एजुकेशन सर्विसेज के साथ समझौता हुआ है. वैलेंसी इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ में एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब बनाएगी. सिंगापुर में 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के साथ निवेश पर चर्चा हुई. AI और डिजिटल फाइनेंस में युवाओं को प्रशिक्षण देने पर चर्चा की गई.



Source link