Gyanesh Kumar News LIVE | INDIA Block Protest | ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर अड़ा विपक्ष, दिल्‍ली में लंच पर बनेगी रणनीति

Gyanesh Kumar News LIVE | INDIA Block Protest | ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर अड़ा विपक्ष, दिल्‍ली में लंच पर बनेगी रणनीति


होमताजा खबरदेश

LIVE: ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर अड़ा विपक्ष, आज सियासी लंच

Last Updated:

Gyanesh Kumar News LIVE: देश के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है. कांग्रेस ने बुधवार 7 अक्‍टूबर 2026 को इंडिया गठबंधन के तमाम दलों के नेताओं और सांसदों को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया है. बताया जा रहा है कि इस मौके पर आगे की रणनीति तय की जाएगी.

Zoom

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार 7 अक्‍टूबर 2026 को इंडिया गठबंधन के तमाम पार्टियों को लंच पर आमंत्रित किया है. (फोटो: PTI)

Gyanesh Kumar News LIVE: मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है. मंगलवार 6 अक्‍टूबर 2026 को देश की राजधानी दिल्‍ली में इंडिया गठबंधन की ओर से प्रदर्शन किया गया था. विपक्ष ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग पर अड़ा हुआ है. दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सांसदों के बीच संपर्क और बैठकों का दौर जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार 7 अक्‍टूबर 2026 को सांसदों को दोपहर 1:30 बजे लंच पर आमंत्रित किया है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान विपक्षी सांसदों को आगे की रणनीति तय करने के साथ ही उसकी जानकारी भी दी जाएगी. इससे पहले लेफ्ट के सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि फिलहाल आगे की योजना के बारे में बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन एक मांग स्पष्ट है कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. विपक्षी दल चुनाव आयोग से मुलाकात कर अपनी चिंताओं और मांगों को रखने की तैयारी में है.

INDIA गठबंधन प्रोटेस्‍ट लाइव अपडेट्स

200 से 300 सांसद चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं: बताया जा रहा है कि INDIA ब्लॉक के 200 से 300 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाकात करना चाहता है. विपक्षी सांसदों की ओर से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर भी चुनाव आयोग से जवाब मांगा जाएगा. इस बीच, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि वह CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की विपक्ष की राजनीतिक मांग पर टिप्पणी नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का इस्तीफा देना या न देना उसका व्यक्तिगत फैसला है. हालांकि, रावत ने कहा कि 200 से 300 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलने जाता है तो आयोग को उनसे मुलाकात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सांसदों से बाहर जाकर नहीं मिल सकता, लेकिन आयोग के पास पर्याप्त जगह है और वहां सभी सांसदों से मुलाकात की जा सकती है.

पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त की संवाद करने की सलाह: 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काटे जाने के आरोपों पर पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत ने कहा कि चुनाव आयोग को तथ्यों के साथ स्पष्टीकरण देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आयोग को सवाल उठाने वाले लोगों से संपर्क और संवाद करना चाहिए. उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग का प्रमुख काम तथ्यों के आधार पर उठाए गए सवालों का जवाब देना और संवाद कायम करना होना चाहिए.



Source link