Drishyam 4 Hint: विजय सालगांवकर की तरह मेकर्स भी निकले चालाक! ‘दृश्यम 4’ की हो रखी पूरी प्लानिंग-प्लॉटिंग? अजय देवगन ने दिया हिंट

Drishyam 4 Hint: विजय सालगांवकर की तरह मेकर्स भी निकले चालाक! ‘दृश्यम 4’ की हो रखी पूरी प्लानिंग-प्लॉटिंग? अजय देवगन ने दिया हिंट


Last Updated:

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. अजय ने इंटरव्यू में दृश्यम 4 की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया, जिससे फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया है.

Zoom

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस वक्त देशभर में दृश्यम द कन्क्लूजन यानी दृश्यम 3 की वजह से चर्चा में हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तबसे अब तक ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अब तक डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने यही कहा है कि ये फिल्म फ्रैंचाइजी की आखिरी किश्त है. इसलिए उन्होंने फिल्म का टाइटल भी दृश्यम द कन्क्लूजन रखा. मगर अब अजय देवगन ने ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनने के बाद लोग दृश्यम 4 के कयास लगाने लगे हैं.

वैसे तो अजय देवगन की ये फिल्म मलयालम हीरो मोहनलाल की दृश्यम का हिंदी रीमेक है. मगर अभिषेक पाठक ने इस बार जीतू जोसेफ की दृश्यम 3 से अलग होकर राह अपनाई और जबरदस्त क्लाईमैक्स दर्शकों को परोसा. जिसकी खूब तारीफ भी हुई.

अजय देवगन ने दी दृश्यम 4 की हिंट?
दृश्यम द कन्क्लूजन के बाद से लोग यही मानकर चल रहे हैं कि अजय देवगन की फ्रैंचाइजी पर फुलस्टॉप लग गया है. मगर साउथ में तो दृश्यम 4 कंफर्म है. अब अजय देवगन ने बातों ही बातों में ये हिंट दिया कि जैसा फिल्म में विजय सालगांवकर बेहद चालाक है और हर ट्रिक जानता है, इसके मेकर्स भी बिल्कुल ऐसे ही है. जिनके पास कोई न कोई रास्ता तो होगा अगली किश्त परोसने का.

दृश्यम 4 पर बोले अजय देवगन
‘गल्फ न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में अजय देगवन ने दृश्यम 4 को लेकर कहा, अजय देवगन ने कहा, ‘फिलहाल यही इसका अंत है. मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या एक और फिल्म बन सकती है, तो उन्होंने इसे पूरी तरह खारिज नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘अभी हमारा फैसला यही है कि यही इसका निष्कर्ष है.’

दृश्यम 3 पर क्या बताया
अजय देवगन ने ये भी बताया कि उनका दृश्यम 3 बनाने का भी कोई इरादा नहीं था. शुरुआत में टीम ने कई आइडियाज पर काम किया, लेकिन उन्हें कुछ जमा नहीं. आखिरकार एक अच्छी कहानी, क्लाईमैक्स हाथ लगा, जिसके बाद दृश्यम 3 की कड़ियां जुड़ती गई और अब दर्शक इसे थिएटर में जमकर पसंद कर रहे हैं.



Source link